Bigg boss 20: बाहर गर्लफ्रेंड होने के बावजूद फिसला स्काउट ओपी का दिल, लव गिल के लिए डेवेलप हो रही फीलिंग !
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। इस बार बिग बॉस के घर में माही विज, आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, गुल्लू, कनिका मान, अमन गांधी, यांग डीएसए और आसिफ खान जैसे टीवी और ओटीटी के जाने-माने चेहरों ने एंट्री मारी है। शो पहले हफ्ते से लगातार टॉक ऑफ़ द टाउन बना हुआ है। अब शो में स्काउट की एक कन्फेशन से शो के बाहर का माहौल पूरी तरह बदल चुका है, चलिए बताते हैं क्या है पूरा मामला विस्तार से…
दरअसल, बीते एपिसोड में स्काउट ने यंग से बातचीत करते हुए कहा कि उसकी फीलिंग लव गिल के लिए डेवेलप हो रही है। जिसपर यंग ने कहा सिस्टर की तरह न तो स्काउट ने कहा सिस्टर से पहले तो दोस्त आता न, जिसपर यंग ने पूछा तुझे फीलिंग आ रही तो स्काउट ने कहा पता नहीं। हालांकि स्काउट की टीम ने अब इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बहन के रिश्ते को रोमांटिक एंगल देना सही नहीं। वहीं स्काउट का बिग बॉस में दिया ये स्टेटमेंट फ़िलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
इसके ज्यादा चर्चा में आने की वजह इसलिए भी है क्यूंकि स्काउट की बाहर एक गर्लफ्रेंड है। बता दें बिग बॉस के घर में आज नॉमिनेशन का टास्क होता है। बिग बॉस 20 से जुड़े रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए काजी तौकीर, मैरी कॉम, माहि विज, अमन गांधी, लव गिल, अरिश्फा खान और कनिका मान नॉमिनेटेड हैं। अमन गांधी ने काजी को नॉमिनेट किया जिसके बाद काजी को काफी बुरा लगा और काजी ने कहा- ”मुझे पूरा घर नॉमिनेट कर दे मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता, पर ये अमन जिसको मैंने अपना भाई माना वो मुझे नॉमिनेट कर रहा है।
इसके बाद अरिश्फा और उदिति ने भी अमन को लताड़ लगाई और कहा कि हमारे आपस में कितने भी डिफरेंसेस हो, हम नॉमिनेट थोड़ी कर देंगे उन्हें, हैं तो हमारे दोस्त ही। बता दें अमन के अलावा काज़ी ने लव को उनके डिसरिस्पेक्टफुल बिहेवियर और कनिका को कनेक्शन न बन पाने की वजह से नॉमिनेट किया।
