October 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Bigg Boss 20 : खास दोस्त निरहुआ ने किया आम्रपाली दुबे को सपोर्ट, फैंस से कर डाली वोट की अपील

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। एक्ट्रेस को यूपी-बिहार में बेहद पसंद किया जाता है। आम्रपाली की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस सीजन 20 में नजर आ रही हैं। ऐसे में आम्रपाली के दोस्त और भोजपुरी जगत के जुबली स्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ ने एक्ट्रेस के लिए पोस्ट डाला है, चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

आम्रपाली दुबे फ़िलहाल बिग बॉस के घर का हिस्सा हैं। ऐसे में उनके करीबी दोस्त दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ ने अपनी दोस्त आम्रपाली के लिए फैंस से वोट की अपील की है। निरहुआ ने पोस्ट कर लिखा है ”वोट कीजिये” बता दें इससे पहले आम्रपाली दुबे ने खुद बिग बॉस हाउस निरहुआ को लेकर बात की थी।

दरअसल, आम्रपाली लव गिल से दोस्तों और दोस्ती पर बात कर रहीं थीं जहां उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री बम उनके सबसे अच्छे दोस्त निरहुआ हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें निरहुआ को कुछ भी कह के बोलने की जरुरत नहीं पड़ती वो एक्टर की तरफ देखती हैं और एक्टर समझ जाते हैं। आगे एक्ट्रेस कहती हैं कि निरहुआ उनके अच्छे दोस्त हैं लेकिन लोगों को लगता है कि वो दोनों डेट कर रहे हैं। इसीलिए निरहुआ सालों से आम्रपाली को कन्विंस कर रहे हैं कि वो एक अच्छा लड़का देख के शादी कर लें, लेकिन वो शादी करना ही नहीं चाहती हैं।

जैसा कि आप जानते हैं आम्रपाली दुबे और भोजपुरी जगत के जुबली स्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों ने साथ में सैकड़ों फिल्मों और गानों में काम किया है। आम्रपाली निरहुआ को अपना अच्छा दोस्त बताती हैं लकिन अक्सर ऐसी अटकलें लगाई जाती हैं कि आम्रपाली और निरहुआ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि निरहुआ पहले से शादीशुदा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *