October 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को चिट्टे के व्यापार से मुक्त करने का अमित शाह ने किया वादा

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जालंधर में बीजेपी की ‘नशा मुक्त पंजाब रैली’ को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की। शाह ने कहा कि मैं पंजाब की माताओं और युवाओं से वादा करता हूं कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाइए, हम 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब को चिट्टे के व्यापार से मुक्त कर देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में किसान, इंडस्ट्री, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़े अनेक मुद्दे हैं, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव बीजेपी केवल और केवल ‘नशा मुक्त पंजाब’ के मुद्दे पर लड़ेगी।

अमित शाह ने सीएम भगवंत मान को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो खुद नशे में धुत होकर गुरुओं का अपमान करे वो चिट्टे से पंजाब को मुक्त नहीं कर सकता है। बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को नशा मुक्त कर सकती है। बीजेपी ने देशभर में नशा मुक्त भारत का अभियान चलाया है। शाह ने बताया कि 2004 से 2014 तक कांग्रेस सत्ता में थी, उन 10 सालों में देशभर में 26 लाख किलोग्राम चिट्टा जब्त किया गया। फिर मोदी सरकार आई और 2014 से 2024 के बीच 1 करोड़ 20 लाख किलोग्राम नशे का सामान जब्त किया गया। कांग्रेस पार्टी ने 40,000 करोड़ रुपये की कीमत का नशे का माल जब्त किया था जबकि 10 साल में बीजेपी सरकार ने इससे पांच गुना 1,90,000 करोड़ रुपये का माल जब्त किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में निकम्मी सरकार को हटा दो हम दो साल में चट्टे को समाप्त कर देंगे।

शाह ने कहा, पंजाब को नशा मुक्त बनाने का अभियान इसलिए चलाना पड़ा क्योंकि यहां की आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब में चिट्टे के व्यापार को खुलेआम चलने दिया। मैं पंजाब की जनता को बताता हूं, हमने जो कहा वो करके दिखाया। पीएम मोदी के बीजेपी ने कश्मीर को आतंकवाद मुक्त करने का काम किया, 50 साल पुरानी नक्सल समस्या को तारीख बताकर खत्म किया और नॉर्थ ईस्ट के आतंकवाद को भी समाप्त किया। अब चिट्टा मुक्त पंजाब की बारी है। आपको बता दें कि चिट्टा एक बेहद खतरनाक नशीला पदार्थ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *