April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वायनाड में नि:स्वार्थ सेवा में जुटे हैं आरएसएस कार्यकर्ता, सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आए राहुल और प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। केरल के वायनाड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के चलते अब तक 150 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य चल रहा है तथा मलबे से और शव निकल सकते हैं। इस बीच भीषण आपदा के बाद सेना, शासन, प्रशासन, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता भी राहत एवं बचाव में जुटे हुए हैं। मलबा हटाने से लेकर शवों के अंतिम संस्कार तक में आरएसएस कार्यकर्ता नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं। इतना ही नहीं संघ के स्वयंसेवकों द्वारा आपदा पीड़ितों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। वहीं वायनाड के पूर्व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार प्रियंका गांधी सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं।

सोशल मीडिया यूजर वायनाड आपदास्थल पर संघ के स्वयंसेवकों द्वारा सेवा करते हुए फोटो शेयर कर रहे हैं। हर्षवर्धन त्रिपाठी नाम के यूजर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा, संघी अपने जीवन की परवाह किए बिना वायनाड में राहत कार्य में लगे हुए हैं। फिलहाल वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी और भविष्य की सांसद बनने की इच्छा रखने वाली प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि खराब मौसम की वजह से उनका जहाज उतरने की स्थिति में नहीं था, इसलिए दोनों दिल्ली में ही हैं। संघ को चुनाव नहीं लड़ना है, समाज जोड़ना है, समाज के साथ रहना है, हर सुख और दुख में। संघ स्वयंसेवक वही कर रहे हैं।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, केरल के वायनाड में चूरलमाला भूस्खलन के बाद जहां जहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को होना चाहिए वहाँ आरएसएस और सेवा भारती के स्वयंसेवक सक्रिय रूप से सेवा में जुटे हैं। मधु शर्मा नाम की एक यूजर ने लिखा कि केरल त्रासदी में देवदूत बन आए आरएसएस के स्वयंसेवक। दिन रात एक कर जन सेवा में तत्पर।