October 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आईसीसी वनडे रैंकिंग में सेकेंड पोजिशन पर पहुंचे विराट कोहली, शुभमन गिल टॉप पर बरकरार

नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का जलवा अभी भी बरकरार है। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में विराट वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट सेकेंड पोजिशन पर पहुंच गए हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले गए वनडे इंटरनेशनल में विराट ने नाबाद 139 रनों की पारी खेली जिसका उनको फायदा मिला। कोहली के मौजूदा रेटिंग प्वाइंट्स 796 हैं। वहीं भारत के कप्तान शुभमन गिल 816 रेटिंग के साथ आईसीसी की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी शानदार 110 रन बनाए थे। इस पारी की बदौलत उनकी नंबर वन की कुर्सी बरकरार है।

वनडे क्रिकेट में टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम है। रोहित शर्मा 753 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित ने 35 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए थे। रोहित वनडे इंटरनेशनल में 12 हजार रन पूरे करने से अब सिर्फ 41 रन दूर हैं। वहीं वनडे इंटरनेशनल बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं, उनकी रेटिंग 794 है। जबकि अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 719 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पांचवीं पोजिशन पर हैं। विराट कोहली पहले भी काफी लंबे समय तक आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर रह चुके हैं और अब एक बार फिर वो शीर्ष पायदान पर पहुंचने के लिए गिल को चुनौती दे रहे हैं। कोहली वनडे के अलावा टी20 और टेस्ट बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में भी पहली पोजिशन हासिल कर चुके हैं।

वनडे गेंदबाजों में भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने 4 पायदान की छलांग लगाई है और वो अब 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कुलदीप ने 4 विकेट लिए थे और इसका उनको फायदा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *