February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने लिया आसिम मुनीर का नाम, भारत से मैच मामले में यू-टर्न लेने के बाद इस तरह की चापलूसी

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के नेता और वहां की सेना भारत के विरोध में ऐसे अंधे हैं कि हर बार पिटने के बावजूद शेखचिल्ली बनने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही अब पाकिस्तान के गृहमंत्री और क्रिकेट बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने किया है। आईसीसी की ओर से तमाम मांगें ठुकराए जाने और कार्रवाई की आशंका के बाद पीसीबी और पाकिस्तान सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 15 फरवरी को मैच खेलने की हामी भरी, लेकिन मोहसिन नकवी इसका एलान करते वक्त भी अकड़ दिखाने से बाज नहीं आए। बता दें कि मोहसिन नकवी ने भारत को अब तक एशिया कप की ट्रॉफी नहीं सौंपी है। वो ट्रॉफी को स्टेडियम से चुराकर ले गए थे।

पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की जमकर चापलूसी की। मोहसिन नकवी ने कहा कि हम किसी की धमकी से नहीं डरते…न भारत की और न आईसीसी की। इसके बाद मोहसिन नकवी ने कहा कि और आसिम मुनीर के बारे में तो आप जानते ही हैं कि वो कभी डरते ही नहीं। मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार को भी डर नहीं लगता। दरअसल, मोहसिन नकवी आसिम मुनीर का नाम लेकर दिखा रहे थे कि वो पाकिस्तान सेना प्रमुख को कितना मानते हैं। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुनीर का नाम लेकर अपनी पीठ थपथपाने वाले मोहसिन नकवी को भी पता है कि पाकिस्तान को कितना डर लगता है।

मोहसिन नकवी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने अकड़ दिखाकर कहा था कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ उनके देश की टीम नहीं खेलेगी। इस पर आईसीसी ने कड़ा रुख अपनाया। आईसीसी ने अपना एक दल पाकिस्तान भेजा। सूत्रों के मुताबिक आईसीसी के दल के सामने पाकिस्तान ने कई मांगें रखीं। इनमें भारत से द्विपक्षीय मैच खेलने की मांग भी शामिल थी। आईसीसी ने पाकिस्तान की ऊल-जुलूल मांगें मानने से इनकार कर दिया। साथ ही साफ कर दिया कि अगर भारत के खिलाफ टी20 मैच का बहिष्कार किया, तो आईसीसी कड़ी कार्रवाई कर सकती है। इसके बाद पाकिस्तान ने यू-टर्न लिया और कोलंबो में भारत के खिलाफ मैच खेलने का एलान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed