February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तिहाड़ में बंद राजपाल यादव को मिला सोनू सूद का सपोर्ट, इस तरह से किया मदद का ऐलान

नई दिल्ली। बाॅलीवुड अभिनेता राजपाल यादव चेक बाउंस मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर सरेंडर करने से पहले राजपाल ने अधिकारियों से अपनी आर्थिक तंगी के बारे में बताते हुए कहा था कि उनका कोई दोस्त नहीं है। वहीं अब मशहूर एक्टर सोनू सूद राजपाल यादव के सपोर्ट में उतर आए हैं। सोनू सूद ने अपने आनी वाली फिल्म में राजपाल यादव को कास्ट करने का ऐलान किया और साथ ही उन्होंने इसके लिए साइनिंग अमाउंट देने की बात कही। सोनू ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों से भी राजपाल की मदद के लिए आगे आने की अपील की है।

सोनू सूद ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने वर्षों तक हमारी फिल्म इंडस्ट्री में अविस्मरणीय योगदान दिया है। प्रतिभा की वजह से नहीं बल्कि समय के क्रूर होने की वजह से कभी-कभी जीवन अन्यायपूर्ण हो जाता है। सोनू ने कहा कि राजपाल मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे। भविष्य में वो जो काम करेंगे उसके बदले दी जाने वाली एक छोटी सी साइनिंग राशि का भी ऐलान किया, सोनू ने कहा, यह दान नहीं, सम्मान है। सोनू ने आगे लिखा, मेरा मानना ​​है कि यह हम सभी के लिए निर्माताओं, निर्देशकों, सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का क्षण है। जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है तो पूरे फिल्म उद्योग को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है।

इसी तरह हम यह दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री से कहीं अधिक हैं। आपको बता दें कि राजपाल यादव ने फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 5 करोड़ रुपये बतौर कर्ज लिया था। फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने से अभिनेता को भारी नुकसान हुआ और वो कर्ज नहीं चुका पाए, उनकी चेक बाउंस हो गई थी। इस मामले में हालांकि कोर्ट ने उनको कई बार रकम चुकता करने का मौका दिया मगर राजपाल हर बार अपना वादा पूरा नहीं कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed