July 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हो गया लॉक अप 2 का पहला एलिमिनेशन, सूफी मोतीवाला और श्रेष्ठा अय्यर में से इस कंटेस्टेंट का कटा पत्ता?

नई दिल्ली। लॉक अप सीजन 2 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। एकता कपूर का ये पॉपुलर रियलिटी शो इस बार नेटफ्लिक्स पर आया है। शो में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, राम कपूर, सूफी मोतीवाला और सुनीता आहूजा जैसे टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो के होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख हैं। इस हफ्ते शो का पहला एलिमिनेशन होने वाला है जिसको लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

लॉक अप सीजन 2 का इस हफ्ते पहला एलिमिनेशन होने जा रहा है। इस हफ्ते एलिमिनेट होने के लिए पांच इनमेट्स श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला, माधुरी ग्रोवर, सूफी मोतीवाला और श्रेष्ठा अय्यर नॉमिनेटेड हैं जिसमें आने वाले एपिसोड में श्रेया कालरा, आकांक्षा चमोला और माधुरी ग्रोवर एलिमिनेशन से सेफ हो गयी हैं। सूफी मोतीवाला और श्रेष्ठा अय्यर बॉटम 2 में होते हैं जहां घरवालों की वोटिंग के आधार पर फ़ाइनल एलिमिनेशन होगा और सूत्रों की माने तो इसमें सूफी घरवालों का ज्यादा वोट पाकर सेफ हो जाएंगे। जबकि श्रेष्ठा अय्यर पहले हफ्ते में ही लॉक अप सीजन 2 से बाहर हो जाने वाली हैं।

बता दें कि ”जनता की आवाज” के रूप में ‘लॉक अप सीजन 2’ में कंगना रनौत की धमाकेदार एंट्री हो गई है। इसका प्रोमो भी अब सामने आ चुका है। इस दौरान उन्होंने फराह खान और रितेश देशमुख के साथ मिलकर शो के कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल-जवाब किए। बातचीत के दौरान कंगना ने राम कपूर को उनके एटीट्यूड के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई। ‘लॉक अप 2’ का ये नया प्रोमो अब सोशल मीडिया पर अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *