खतरों के खिलाड़ी की दमदार वापसी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे ये शो
नई दिल्ली। टीवी जगत के वन ऑफ़ द मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन का प्रोमो आ चुका है। ‘खतरों के खिलाड़ी’ के इस हालिया रिलीज प्रोमो में सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी इस सीजन के सबसे रोमांचक स्टंट्स में से एक का सामना करते नजर आ रहे हैं। ट्रैक पर ओरी का चीते के साथ उनकी दौड़ ने प्रोमो को पहले ही इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना दिया है जिस कारण लोग अब खतरों के खिलाड़ी का बेसब्री से इन्तजार करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं कब और कहां देख सकते हैं ये शो?
कब शुरू होगा शो?
‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है। बता दें कि इस शो का प्रीमियर 25 जुलाई से होने जा रहा है। शो के हालिया प्रोमो में दिखाया गया ये चीते वाला स्टंट तो बस एक झलक इस सीजन में आपको इससे भी कही ज्यादा खतरनाक स्टंट देखने को मिलने वाले हैं। इस बार इस शो में ओरी के अलावा फरहाना भट्ट, रुहानिका धवन, गौरव खन्ना, रुबीना दिलाइक, हर्ष गुजराल और करण वाही जैसे सेलेब्रिटीज खतरों से खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
शो का खास प्रोमो :
‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि स्टंट शुरू होते ही जहां ओरी पूरी ताकत के साथ दौड़ लगाते दिखाई दे रहे हैं, वहीं चीते की मौजूदगी इस चुनौती को और भी खतरनाक और रोमांचक बना रही है। मज़ेदार बात यह है कि उनके चेहरे पर डर, घबराहट, हिम्मत और इस शो के लिए हां क्यों कहा? जैसे भाव एक साथ देखने को मिल रहे हैं, जिससे यह प्रोमो, एक्शन के साथ-साथ मनोरंजन से भी भर गया है। ओरी का मजेदार अंदाज और इस हाई-ऑक्टेन स्टंट का कॉम्बिनेशन दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है।
