June 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

’बंटवारा 1947′ : बंटे हुए दौर में इनकी कहानी… सनी देओल से लेकर प्रीति जिंटा तक सबका लुक आया सामने

नई दिल्ली। इम्तियाज अली की ”मैं वापस आऊंगा” में बंटवारे के समय की प्रेम कहानी देखकर अगर आप भी थिएटर में रोये हैं तो तैयार हो जाइये ”बंटवारा 1947” के लिए जिसमें आपको उनलोगों की कहानी को देखने का मौका मिलेगा जिन्होंने बंटवारे का दर्द झेला है। आमिर खान प्रोडक्शन की मच अवेटेड फिल्म ”बंटवारा 1947” का पहला पोस्टर आज रिलीज कर दिया गया है। चलिए जानते हैं क्या है इसमें खास…

आमिर खान प्रोडक्शन ने ”बंटवारा 1947” का पोस्टर रिलीज कर फिल्म के मुख्य किरदारों से मिलावाया है। फिल्म के पोस्टर में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह नजर आ रहे हैं।

शबाना आजमी दुर्गावती देवी (माई) के रूप में, सनी देओल सिकंदर मिर्जा के रूप में, प्रीति जी. जिंटा हमीदा बेगम के रूप में, करण देओल जावेद मिर्जा के रूप में, अली फज़ल हबीब अनवर के रूप में और अभिमन्यु सिंह याकूब खान के रूप में नजर आ रहे हैं। ये पोस्टर्स उन लोगों की कहानी बयां करते हैं जिन्होंने बंटवारे के कठिन दौर में भी हार नहीं मानी और अपने साहस व धैर्य से मिसाल कायम की।

”बंटवारा 1947” का पोस्टर रिलीज करते हुए मेकर्स ने लिखा- ”बंटे हुए दौर में इनकी कहानी हिम्मत और जज्बे की मिसाल थी। मिलिए उन लोगों से जिन्होंने उस दर्द को अपनी आंखों से देखा और सहा” बता दें ये फिल्म इसी साल 14 अगस्त को सिनेमघरों में दस्तक देगी।

बता दें राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित बंटवारा 1947 लगभग तीन दशक बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की मचअवेटेड वापसी को दर्शाती है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी बंटवारा 1947 का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *