July 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिवंगत अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का लंदन में हार्ट अटैक से निधन

नई दिल्ली। हिंदी फिल्मों के दिवंगत अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का लंदन में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। उनकी उम्र लगभग 70 साल थी। हार्ट अटैक आने के बाद सुनील आनंद को उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनके पिता देव आनंद ने आखिरी सांस ली थी। सुनील आनंद की भांजी गिनी नारंग ने अपने मामा के निधन की पुष्टि करते हुए दुख की इस घड़ी में उनके परिवार की निजता का सम्मान किए जाने का अनुरोध किया है। निकिता ने लोगों के प्यार, दुआओं और समर्थन के लिए आभार जताया है।

सुनील आनंद के निधन की खबर से बॉलीवुड से जुड़े और देव आनंद के प्रशंसक भी दुखी हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग सुनील आनंद को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सुनील आनंद भी अपने पिता की तरह ही हिंदी फिल्मों में बतौर अभिनेता अपना करियर बनाना चाहते थे मगर उनको सफलता नहीं मिल पाई। देव आनंद ने अपने बेटे सुनील को अपनी ही फिल्म में बतौर सह अभिनेता लॉन्च किया था। साल 1984 में देव आनंद ने अपने डायरेक्शन में लीड रोड करते हुए ‘आनंद और आनंद’ नाम से फिल्म बनाई थी। इसी फिल्म में उन्होंने अपने बेटे सुनील को भी कास्ट किया था मगर वो फिल्म फ्लॉप हो गई थी। उस फिल्म में राखी और स्मिता पाटिल ने भी काम किया था।

इसके बाद सुनील आनंद अभिनेता विजयता पंडित के साथ लीड रोड में फिल्म ‘कार थीफ’ में नजर आए थे मगर उनकी यह फिल्म भी नहीं चल सकी। कुछ समय बाद सुनील ने एक और फिल्म ‘मैं तेरे लिए’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फ्लॉप हो गई। इसी तरह उनकी कुछ अन्य फिल्में भी नहीं चल सकीं। साल 2001 में सुनील ने एक बार फिर ‘मास्टर’ फिल्म के जरिए कमबैक किया पर ये भी नहीं चल पाई। वो अपने पिता के प्रोडक्शन हाउस नवकेतन फिल्म्स से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *