July 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी योजना को दी मंजूरी, रक्षाबंधन से महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महिलाओं को आर्थिक मजबूत बनाने वाली ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना के तहत दिल्ली की सभी पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने 2500 रुपए की धनराशि सरकार के द्वारा डाली जाएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज हम सभी के लिए बहुत खुशी का पल है। आज कैबिनेट की बैठक में हमने दिल्ली की बहनों से किया गया एक वादा पूरा किया है। हमने ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को मंजूरी दी है।

इस योजना में आवेदन करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल 1 अगस्त से खुल जाएगा। सीएम ने उम्मीद जताई कि रक्षाबंधन पर हम पहली किस्त लाभार्थी बहनों को दे पाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिल्ली की बहनों के लिए बहुत ही खुशी का अवसर है कि हमने अपनी सरकार के मात्र सवा साल की अवधि के अंदर इस योजना को लागू करने की मंजूरी दे दी है। अब इस श्रेणी के अंतर्गत आने वाली सभी महिलाएं आर्थिक लाभ ले पाएंगी, इसके लिए मैं दिल्ली की बहनों को बहुत बहुत बधाई देती हूं।

लक्ष्मी योजना की पात्रता के लिए महिलाओं की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। महिला को एक स्व-घोषणा पत्र देना होगा, जिसमें यह उल्लेख होगा कि वह कम से कम 10 वर्षों से दिल्ली की निवासी है। महिला के पास दिल्ली के पते का आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र होना जरूरी है। परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम हो। पात्र महिलाओं का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है। अगर किसी परिवार में पात्र महिलाओं की संख्या एक से अधिक है तो सबसे ज्यादा उम्र की महिला को ही लाभार्थी मानते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *