August 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लॉकअप सीजन 2 : शिवांगी जोशी के वलिये हर्षद चोपड़ा छोड़ देंगे अपनी टॉप-5 की जगह, श्रेया कालरा करेगी एविक्ट

नई दिल्ली। लॉक अप सीजन 2 इनदिनों नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो का काफी बज भी है। लॉक अप में सीजन 2 में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, राम कपूर जैसे टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ चुका है। लेकिन अब फिनाले से ठीक पहले शो से जुड़ी एक और लेटेस्ट डिटेल सामने आई है, तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से

लॉकअप 2 के फिनाले से ठीक पहले एक और लेटेस्ट डिटेल सामने आ गई है। लॉकअप से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक हर्षद चोपड़ा अपनी टॉप 5 की जगह शिवांगी जोशी को दे देंगे। दरअसल, श्रेया एक पावर मिलती है किसी एक इनमेट को एलिमिनेट करने की और श्रेया शिवांगी जोशी को एलिमिनेट कर देती है। इसके बाद हर्षद को चॉइस मिलती है और वो शिवांगी जोशी को सेव कर के खुद एविक्ट हो जाते हैं। इस तरह शिवांगी जोशी टॉप 5 में जगह बना लेती हैं।

बता दें कि फ़िलहाल लॉकअप के मेकर्स पर अनफेयर होने के भी आरोप लग रहे हैं। लॉकअप सीजन 2 में फ़िलहाल फिनाले से पहले सेमीफिनाले वीक में विजिटर्स स्पेशल एपिसोड दिखाया जा रहा है जहां आकांक्षा चौधरी से मिलने सुजैन आती हैं। सुजैन आकांक्षा चौधरी की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं लेकिन अब ये दोस्ती दुश्मनी का रूप ले चुकी है। ऐसे में सुजैन आती है। आकांक्षा चौधरी को शिवांगी की विजिटर जन्नत ने एट रिस्क कर दिया था ऐसे में आकांक्षा की विजिटर सुजैन को आकांक्षा के लिए टास्क जीतकर उन सेफ करना था।

लेकिन सुजैन ऐसा नहीं करती और आकांक्षा के खिलाफ खेलती हैं और आकांक्षा को ही अनसेफ कर देती हैं। अब इसका अंजाम ये होगा कि शनिवार को होने वाले जजमेंट डे पर आकांक्षा चौधरी फिनाले से ठीक पहले लॉकअप से एविक्ट हो जाएंगी। आकांक्षा के साथ पामेला सेरेना भी गेम से बाहर हो जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *