अक्षरा सिंह की बॉलीवुड में छलांग, श्रद्धा कपूर की EETHA में आएंगी नज़र
नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फ़िल्म “वेलकम टू द जंगल” एक आइटम गाने में नज़र आईं थी। ये ऑफ़िशियली अक्षरा सिंह का बॉलीवुड डेब्यू भी था लेकिन अब अक्षरा ने अपने फैंस को इससे भी बड़ा सरप्राइज दे डाला है। अक्षरा सिंह जल्द ही बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ फ़िल्म में नज़र आने वाली हैं। चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भोजपुरी जगत से अब अपनी छलांग बॉलीवुड में लगा ली है। अक्षय कुमार के साथ गाने पर थिरकने के बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के साथ उनकी अपकमिंग फ़िल्म EETHA में नजर आने वाली हैं। इस फ़िल्म का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा ने ख़ुद इस फ़िल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है।
बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह ”वेलकम टू द जंगल” के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थीं। यहां एक्ट्रेस ने अक्षय कुमार के अलावा फिल्म की बाकी स्टार कास्ट जैसे जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी और जॉनी लिवर के साथ तस्वीरें ली जिन्हें बाद में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। बता दें कि अक्षरा सिंह हाल ही में रिलीज हुए सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ”वेलकम टू द जंगल” के गाने ”घिस घिस घिस” में नजर आईं हैं।
अक्षरा ने फिल्म में इस गाने पर अक्षय कुमार संग आइटम नंबर किया है और ये अक्षरा सिंह का बॉलीवुड डेब्यू भी है। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने हालिया रिलीज गाने से ”घिस घिस घिस” से अपना एक क्लिप शेयर कर दर्शकों को बताया कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार संग उनका ये गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
