June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ICC Men’s Rankings : आईसीसी टी20 और वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा,

नई दिल्ली। आईसीसी मेंस टी20 और वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों ने दबदबा बनाया हुआ है। टी20 में अभिषेक शर्मा नंबर-1 के पायदान पर अभी भी बने हुए हैं। वहीं टॉप 7 बल्लेबाजों में 4 भारतीय हैं। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन दूसरे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर हैं। तिलक वर्मा छठे स्थान पर हैं जबकि पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव सातवें नंबर पर हैं। ईशान किशन हालांकि अभिषेक शर्मा से सिर्फ चार प्वाइंट पीछे हैं। ईशान किशन के रेटिंग प्वाइंट 871 हैं जबकि अभिषेक शर्मा 875 अंकों के साथ टॉप पर हैं। तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान हैं जिनकी रेटिंग 848 रेटिंग है। उनकी रेटिंग पहले और दूसरे नंबर से काफी पीछे है।

वहीं वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप पोजिशन पर हालांकि न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 816 अंकों के साथ टॉप पोजिशन पर हैं। जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे नंबर पर हैं। वहीं भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली तीसरे पायदान पर जबकि रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हैं। इस तरह से वनडे के टॉप 5 बल्लेबाजों में 3 भारतीय हैं।

वहीं टेस्ट बॉलिंग की रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हालांकि अभी भी टॉप पर बने हुए हैं मगर न्यूजीलैंड के पेसर मैट हेनरी ने भी बुमराह की बराबरी कर ली है और अब 870 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दोनों खिलाड़ी रैंकिंग में पहले पायदान पर हैं। हेनरी के टॉप टेस्ट बॉलर की रैंकिंग छूने के साथ ही न्यूजीलैंड का 36 साल का सूखा खत्म हो गया। हेनरी से पहले रिचर्ड हैडली 1984 से 1990 तक टेस्ट में नंबर-1 गेंदबाज रहे थे।

टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट ने टॉप पोजीशन हासिल की है। ओवल टेस्ट में उन्होंने 46 और 77 रन की पारी खेली जिसके बदौलत रूट ने हैरी ब्रूक और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड को पछाड़कर नंबर-1 की पोजिशन हासिल कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *