Lock Upp 2 : जजमेंट डे पर लॉक अप में होगी आकांक्षा चौधरी की वापसी, सामने आया शो से जुड़ा बड़ा अपडेट
नई दिल्ली। लॉक अप सीजन 2 इनदिनों नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रहा है। सोशल मीडिया पर इस शो का काफी बज भी है। लॉक अप में सीजन 2 में आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा, श्रेया कालरा, राम कपूर, और सूफी मोतीवाला जैसे टीवी और सोशल मीडिया स्टार्स बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। शो में इस हफ्ते मिड-वीक डबल एलिमिनेशन में माधुरी और आकांक्षा चौधरी का शो से पत्ता कट गया लेकिन अब लॉक अप में एक और ट्विस्ट आने वाला है।
लॉक अप सीजन 2 फ़िलहाल सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रहा है। एकता कपूर और नेटफ्लिक्स का ये शो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस डबल एलिमिनेशन में दो कंटेस्टेंट माधुरी ग्रोवर और आकांक्षा चौधरी शो से बाहर हो गईं हालांकि शो से केवल माधुरी ग्रोवर एविक्ट हुई हैं जबकि आकांक्षा चौधरी एविक्ट सीक्रेट रूम में गई हैं। जजमेंट डे पर आकांक्षा चौधरी की लॉक अप में वापसी होगी।
शो में हर हफ्ते नए ट्विस्ट आ रहे हैं। अब इस शो में एक और ट्विस्ट आ गया है। जी हां , इस शो में आप एक वाइल्ड कार्ड एंट्री देख चुके हैं शिल्पा शिंदे बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शो में दाखिल हुई थीं। अब खबर ये है कि बिग बॉस फेम आसिम रियाज़ भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। आसिम रियाज़ के बतौर वाइल्ड कार्ड शो लॉक अप शो में एंट्री लेने की संभावना जताई जा रही हैं। हालांकि अब तक इस बात पर कोई भी ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आई है।
