हैदराबाद

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण का पत्नी अन्ना कोनिडेला से तलाक

शेयर करें:

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम और अभिनेता पवन कल्याण का उनकी पत्नी अन्ना कोनिडेला से तलाक हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। पवन कल्याण ने सितंबर 2013 में रूसी मूल की महिला अन्ना लेझनेवा से शादी की थी। पवन कल्याण की यह तीसरी शादी थी। शादी के बाद अन्ना ने अपने नाम के आगे पति पवन कल्याण के परिवार का उपनाम कोनिडेला लगाना शुरू कर दिया था। पवन कल्याण और अन्ना ने अपने शुभचिंतकों से अपील की है कि इस मुश्किल दौर में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें।

पवन कल्याण और अन्ना के एक बेटी और एक बेटा है। पवन से शादी करने से पहले अन्ना एक मॉडल थीं। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान पवन कल्याण और अन्ना एक दूसरे से मिले थे। बाद में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया जिसके बाद उन दोनों ने शादी कर ली। अन्ना से तलाक के बाद पवन कल्याण की ओर से जारी बयान में कहा गया है, हम दोनों ने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला किया है। हमारी शादी जरूर खत्म हो गई है लेकिन हमारी दोस्ती खत्म नहीं हुई। हम आगे भी अच्छे दोस्त रहेंगे तथा अपने बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। हमारे लिए बच्चों की खुशी और हित हमारी साझा प्राथमिकता होगी।

पवन कल्याण की पहली शादी 1997 में नंदिनी से हुई थी। हालांकि पवन और नंदिनी जल्द ही एक दूसरे से अलग हो गए थे लेकिन उन दोनों का तलाक 2007 में हुआ था। नंदिनी से अलग होने के बाद पवन को-स्टार रेणु देसाई के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। साल 2004 में रेणु ने बिना शादी किए ही बेटे को जन्म दिया। तलाक लिए बिना दूसरी महिला के साथ रहने के कारण पवन कल्याण पर उनकी पत्नी नंदिनी ने केस करा दिया था जो काफी लंबा चला था। बाद में साल 2009 में पवन ने रेणु से शादी की। शादी के बाद रेनु के एक बेटी हुई। हालांकि 2012 में रेणु ने पवन कल्याण से तलाक ले लिया।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें