October 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आंध्र प्रदेश के तिरुपति की एक फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा, 4 लोगों की मौत

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में स्थित एक फार्मा कंपनी में बॉयलर फट जाने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य कर्मचारी घायल हो गए हैं। इनमें से कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिस कंपनी में यह दुर्घटना हुई उसका नाम टीआईएल हेल्थकेयर फार्मास्युटिकल है जो श्री सिटी में स्थित है। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज काफी दूर तर सुनाई थी। धमाके की वजह से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का महौल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि दो कर्मचारियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। बॉयलर क्यों फटा इसके विषय में फिलहाल स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया है कि सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। वहीं आंध्र प्रदेश सरकार में मंत्री नारा लोकेश ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार मृतकों के परिवारों के साथ है। यह एक ऐसी त्रासदी है जिसकी भरपाई नहीं हो सकती। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृतकों की आत्मा को शांति मिले। जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि इस हादसे में गंभीर रूप से घायल लोगों को हर संभव बेहतर इलाज मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *