July 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आंध्र प्रदेश में कोरोना के 7 नए केस, संक्रमित की संख्या बढ़कर 26 हुई, स्वास्थ्य विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। राज्य में कोरोना के 7 नए मामले सामने आए हैं। कोविड-19 संक्रमण के 4 मामले गुंटूर जिले से, 2 पूर्वी गोदावरी से और 1 मामला बापटला से सामने आया है। प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की कुल संख्या अब 26 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कहीं से एक जगह पर कोरोना का क्लस्टर आउटब्रेक नहीं मिला है। सरकार ने सभी से सावधानी बरतने और चिंता न करने की अपील की है। प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

प्रदेश में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित व्यक्ति कडपा जिले से हैं यहां 8 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि की हुई है। इसके बाद कोविड-19 संक्रमण के 6 गुंटूर से सामने आए हैं। पूर्वी गोदावरी में भी कोविड-19 संक्रमण के 3 मामलों का पता चला है। जबकि काकीनाडा और बापटला में कोविड-19 संक्रमण के 2-2 लोग मिले हैं। इसके अलावा विशाखापत्तनम, एलुरु, नेल्लोर, एनटीआर और पार्वतीपुरम मान्यम में 1-1 कोविड-19 संक्रमण का केस मिला है। इस तरह से पूरे प्रदेश में अब तक कुल 26 लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राज्य में अब तक कुल 145 सैंपलों की जांच की गई है। जिन 26 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है उनमें से 9 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि 10 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। 3 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 4 लोगों की मौत हो गई थी लेकिन वो सभी कोरोना संक्रमण से पहले ही गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। कोरोना के मरीजों में खांसी, जुकाम, थकान जैसे लक्षण दिख रहे हैं। इस साल देश में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज कडप्पा जिले में 26 जून को मिला था। वहीं महाराष्ट्र में जुलाई में अब तक कोविड-19 के कुल 21 मामले सामने आए हैं। आपको याद दिला दें कि साल 2021 में भारत में कोरोना महामारी की वजह से बहुत से लोगों की जान चली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *