July 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मटन बताकर होटलों में सप्लाई करते थे बीफ, हैदराबाद में उस्मान और जहांगीर पाशा गिरफ्तार

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने मोहम्मद उस्मान और मोहम्मद जहांगीर पाशा को गिरफ्तार किया है। उस्मान की मल्लेपल्ली इलाके में मटन की दुकान है। जबकि, जहांगीर अयान बीफ शॉप में काम करता है। हैदराबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच, क्राइम स्टेशन और खाने-पीने की चीजों में मिलावट की पकड़ करने वाली टीम ने इन दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों पर मटन बताकर होटलों में बीफ सप्लाई करने का आरोप है।

हैदराबाद पुलिस के मुताबिक दोनों को गिरफ्तार करने के साथ ही 50 किलो मटन भी जब्त किया गया। जिसमें बीफ मिलाया गया था। इन दोनों के खिलाफ हैदराबाद के हबीब नगर थाने में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 19 जून को भी हैदराबाद पुलिस ने खाने-पीने की चीजों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हैदराबाद के चारमीनार इलाके में हुसैनियालम थाने के तहत अवैध फास्ट फूड गोदाम पर छापा मारकर 110 किलोग्राम मिलावटी खाने-पीने की चीजें जब्त की थीं। ये गोदाम पंच मोहल्ला के न्यू लाड बाजार में अल-अकबर फास्ट फूड एंड गोडाउन नाम से था। यहां खाने-पीने की चीजें गंदी जहों पर बनाई और रखी जा रही थीं।

ये फास्ट फूड सेंटर और गोदाम एफएसएसएआई के लाइसेंस के बिना ही चल रहा था। जहां खाने-पीने की चीजों में प्रतिबंधित रंग एमएसके लायन ग्रीन और रैस्पबरी रेड का इस्तेमाल हो रहा था। फास्ट फूड सेंटर में छापे से पता चला कि यहां खाना बनाने में बासी तेल का इस्तेमाल भी किया जा रहा था। साफ पानी का सर्टिफिकेट नहीं था। कीड़ों और चूहों से बचाव के उपाय भी नहीं किए गए थे। इस जगह से भी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। ये दोनों मामले बताते हैं कि अगर आप होटल, रेस्तरां और फूड स्टॉल से खाने-पीने की चीजें खरीदते हैं, तो जरूर देख लें कि उनको किन हालात में बनाया जा रहा है और मिलावट का शक होने पर पुलिस व फूड कंट्रोल विभाग को जरूर सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *