दिल्ली

दादा की संपत्ति में पौत्र का हक होता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

शेयर करें:

नई दिल्ली। दादा की संपत्ति पर पौत्र के दावे के बारे में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस आगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस सुनीता अग्रवाल की बेंच ने कहा है कि विरासत में मिली संपत्ति से पिता अपने बेटे को बाहर रख सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में कहा कि कोई व्यक्ति अपने पिता की पैतृक या खुद से अर्जित संपत्ति में अपने हिस्से का पूरी तरह मालिक होता है। उस संपत्ति पर वो अपना ही अधिकार जता सकता है। वो अपने बेटों को भी इस संपत्ति से बाहर रख सकता है।

ये मामला एक शख्स ने साल 1997 में दाखिल किया था। दावा किया गया था कि संपत्ति पैतृक या संयुक्त परिवार की संपत्ति है। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई में कहा कि हिंदू उत्तराधिकार एक्ट के तहत पौत्र को क्लास-1 उत्तराधिकारी नहीं माना जाता। इस वजह से वो अपने दादा की संपत्ति पर हिस्से का दावा नहीं कर सकता। एक्ट की धारा 8 का उदाहरण देते हुए कोर्ट ने कहा कि बेटा अपने पिता से विरासत में मिली संपत्ति का पूरी तरह मालिक बन जाता है। जबकि, उसके बेटे का अपने दादा की संपत्ति पर जन्म से कोई अधिकार नहीं होता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि क्लास-1 के उत्तराधिकारी एक साथ संपत्ति के हकदार बनते हैं। उनके रहते अन्य किसी को अधिकार नहीं मिलता।

सुप्रीम कोर्ट बेंच ने कहा कि एक्ट की अनुसूची के क्लास-1 में पौत्र का उत्तराधिकारी के तौर पर जिक्र नहीं है। इस वजह से दादा की संपत्ति में पौत्र को अधिकार नहीं मिल सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि साल 1956 के कानून में हिंदू पर्सनल लॉ के तहत पौत्र को अपने पिता के जीवित रहते दादा की संपत्ति में हिस्सा मांगने का अधिकार नहीं मिला है। कोर्ट ने कहा कि एक्ट की धारा 8 को स्वतंत्र प्रावधान के रूप में पढ़ा जाना चाहिए। जो बिना वसीयत के मृत हिंदू पुरुष की संपत्ति सौंपे जाने को नियंत्रित करता है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें