नई दिल्ली। Nvidia (एनवीडिया) के सीईओ जेनसन हुआंग के बारे में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। न्यूयॉर्क टाइम्स की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, चीन की कथित महिला जासूस एलिस हुआंग के अलावा जेनसन हुआंग का Nvidia कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट किंबर्ली पॉवेल से भी अफेयर रहा है। किंबर्ली पॉवेल साल 2008 में Nvidia के साथ बतौर डायरेक्टर के रूप में जुड़ी थीं। इसके बाद उनके कई प्रमोशन हुए और वर्तमान में वो वाइस प्रेसीडेंट का पद संभालते हुए सीधे सीईओ जेनसन हुआंग को रिपोर्ट करती हैं। चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ अपने रिश्ते को जेनसन कबूल कर चुके हैं हालांकि किंबर्ली को लेकर फिलहाल उन्होंने कुछ नहीं कहा है।
उधर, जेनसन हुआंग के अफेयर और चीनी जासूसी के लेकर जारी विवाद के बीच Nvidia के शेयरों में काफी गिरावट आई है। पिछले 5 दिनों में Nvidia के शेयर 11 प्रतिशत से ज्यादा गिरे हैं। वहीं Nvidia के बोर्ड मेंबर्स जेनसन हुआंग को सीईओ पद से हटाने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर बोर्ड मीटिंग्स का दौर शुरू हो गया है और हुआंग के उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हो गई है। इस बात की भी चर्चा है कि Nvidia फिलहाल किसी अस्थाई सीईओ को नियुक्त कर सकती है।
आपको बता दें कि न्यूयॉर्क टाइम्स की पूर्व में आई रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि चीनी महिला एलिस हुआंग ने जेनसन हुआंग को हनी ट्रैप में फंसाया और कंपनी से जुड़े जानकारी चीन को दी। इस रिपोर्ट के बाद Nvidia ने जेनसन हुआंग पर लगे आरोपों को लेकर आंतरिक जांच शुरू कर दी है। वहीं जेनसन हुआंग ने चीनी महिला एलिस हुआंग के साथ अपने अफेयर को लेकर अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है। उधर, यह मामला उजागर होने के बाद कथित चीनी जासूस एलिस हुआंग चीन वापस लौट गई हैं। एलिस को हुआंग ले के नाम से भी जाना जाता है।
