कारोबार

अमूल ने दिवाली से पहले बढ़ाए घी और मक्खन के दाम

शेयर करें:

नई दिल्ली। अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं। अमूल के 1 किलो घी की कीमत में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। अब 1 किलो घी 630 रुपये की जगह 680 रुपये में मिलेगा। इसी तरह अमूल के 100 ग्राम बटर 3 रुपये महंगा हुआ है, जो पहले 63 रुपये का मिलता था वो अब 66 रुपये का मिलेगा। बटर का आधा किलो (500 ग्राम) का पैक जो पहले 310 का था अब उसके लिए 325 रुपये यानी कि 15 रुपये एक्स्ट्रा देने होंगे। वहीं अमूल के प्योर घी का 500 ग्राम के पाउच की कीमत में 20 रुपये का इजाफा हुआ है और इसकी कीमत 325 से बढ़कर 345 रुपये हो गई है।

घी और बटर की बढ़ी हुई कीमत आम आदमी के लिए दिवाली से पहले एक झटका है। वैसे मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मांग में तेजी और सप्लाई की कमी को घी और बटर की कीमतों में बढ़ोतरी का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। अमूल सहकारी क्षेत्र के पदाधिकारी के अुनसार, गुजरात और राजस्थान में पिछले लगभग 6 महीनों में तकरीबन 2 लाख किलो नकली घी जब्त किया गया जिसके चलते लोग अब भरोसेमंद ब्रांड के घी को खरीदना पसंद कर रहे हैं। सालभर में बिकने वाले कुल घी का लगभग 45 प्रतिशत सिर्फ त्यौहारी सीजन में ही बिकता है। दिवाली पर मांग बढ़ने से सप्लाई को लेकर ज्यादा दबाव बन गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले सितंबर 2025 में जीएसटी दरों में हुई कटौती के बाद अमूल ने अपने बहुत से डेयरी उत्पादों के दाम कम किए थे। डेयरी प्रोडक्ट्स पर जीएसटी 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किए जाने के बाद अमूल ने अपने 1 लीटर घी के कार्टन की कीमत 650 से कम करते हुए 610 रुपये कर दी थी। जबकि 5 लीटर का टिन की कीमत 3,275 से कम करते हुए 3,075 रुपये कर दी गई थी। इसी प्रकार से अमूल बटर के 100 ग्राम का पैक जो उस वक्त 62 रुपये का था वो जीएसटी घटने से 58 रुपये का हो गया था। वहीं बटर के 500 ग्राम वाला पैक 305 से घटकर 285 रुपये का हो गया था।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें