दमदार फिचर्स के साथ भारत में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी, जानें कीमत और माइलेज के बारे में सबकुछ
नई दिल्ली। अगर आप कार चलाने का शौक रखते हैं और आपकी पसंद मारुति सुजुकी की कारें हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, आज 24 अप्रैल, सोमवार को देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी नई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को भारतीय बाजार में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस कार को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए कंपनी ने 7.46 लाख रुपए एक्स शोरूम कीमत रखी है। AT और ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ टॉप-एंड अल्फा डुअल टोन के साथ कार अगर आप खरीदते हैं तो आपको इसके लिए 13.13 लाख रुपए तक कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर आप ये कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो चलिए सबसे पहले जान लेते हैं इस कार के दमदार फीचर्स-इसकी कीमत और माइलेज के बारे में सब कुछ…
इस साल जनवरी में हुए ऑटो एक्सपो में पहली बार मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को पहली बार लोगों के सामने पेश किया गया था। अब कंपनी ने इसे आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लांच कर दिया है। अपने नए फोर व्हीलर (मारुति सुजुकी फ्रोंक्स) के लिए कार निर्माता ने दावा किया है कि 1.2 लीटर ड्यूल जेट-एएमटी गियरबॉक्स के साथ कार 22.89 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज देती है। वहीं, मैनुअल वर्जन के साथ कार 1.2 लीटर पेट्रोल 21.79 किमी प्रति लीटर का आसानी से दे देती है। वहीं, 1.0 लीटर बूस्टरजेट वैरिएंट मैनुअल के साथ कार 21.50 किमी प्रति लीटर का माइलेज और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ प्रति लीटर कार 20.01 किमी माइलेज देती है।
5 ट्रिम्स में आता है मॉडल लाइनअप
भारत में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी का मॉडल लाइनअप 5 ट्रिम्स में आता है। पहला है सिग्मा, दूसरा है डेल्टा, तीसरा है डेल्टा+ चौथा है अल्फा। इसके अलावा दो पेट्रोल इंजन विकल्प भी आप लोगों को मिलेंगे। पहला 1.0 लीटर टर्बो और दूसरा 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड है। मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी का पहला इंजन विकल्प यानी 1.0 लीटर टर्बो 98.6bhp की पावर के साथ 147.6Nm टॉर्क जेनरेट करता है। तो वहीं, दूसरा पेट्रोल इंजन (नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन) 88.5bhp के साथ 113 Nm का आउटपुट देता है।
गियरबॉक्स के लिए मिलेंगे कार में तीन विकल्प
जो भारत में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी को अपना बनाना चाहता है उन्हें इसके लिए तीन गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे। पहला गियरबॉक्स 5-स्पीड मैनुअल, दूसरा 6-स्पीड ऑटोमैटिक और तीसरा 5-स्पीड एएमटी।
वैरिएंट्स के हिसाब से इतनी होगी मारुति सुजुकी फ्रोंक्स एसयूवी की X-शोरूम कीमत।
1.2L Sigma MT के लिए चुकाने होंगे 7.46 लाख रुपए.
1.2L Delta MT के लिए चुकाने होंगे 8.32 लाख रुपए.
1.2L Delta AMT के लिए चुकाने होंगे 8.87 लाख रुपए.
1.2L Delta+ MT के लिए चुकाने होंगे 8.72 लाख रुपए.
1.2L Delta+ AMT के लिए चुकाने होंगे 9.27 लाख रुपए.
1.0L Delta+ MT के लिए चुकाने होंगे9.72 लाख रुपए.
1.0L Zeta MT के लिए चुकाने होंगे 10.55 लाख रुपए.
1.0L Zeta AT के लिए चुकाने होंगे 12.05 लाख रुपए.
1.0L Alpha MT के लिए चुकाने होंगे 11.47 लाख रुपए.
1.0L Alpha AT के लिए चुकाने होंगे 12.97 लाख रुपए.
1.0L Alpha MT Dual-Tone के लिए चुकाने होंगे 11.63 लाख रुपए.
1.0L Alpha AT Dual-Tone के लिए चुकाने होंगे 13.13 लाख रुपए.
