कारोबार

बिटकॉइन के बाद इन करेंसी में मिल सकता है अच्छा रिटर्न, कई करेंसी पर नज़र

शेयर करें:

नई दिल्ली। देश और दुनिया की पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमतों में अचानक आए उछाल के बाद से क्रिप्टो की दुनिया में बड़ी लहर देखी जा रही है। हाल ही मेें कुछ दिन पहले बिटकॉइन ने 50,000 डॉलर का आंकड़ा पार कर लिया था, इसके बाद से ही बिटकॉइन अपने साइकोलॉजिकल लेवल के ऊपर कारोबार करती दिख रही है। बिटकॉइन क्रिप्टो की दुनिया की सबसे पुरानी और पॉपुलर क्रिप्टकरेंसी कही जाती है, इसकी मत में ऐसी उछाल के बाद अब क्रिप्टो विश्लेषक इस सोच में हैं कि यह अपनी कीमत को बनाए रखने में कामयाब रह भी पाएगी या नहीं? वहीं, दूसरी ओर Altcoins यानी बिटकॉइन की अल्टरनेटिव क्रिप्टोकरेंसी, की कीमतों में भी उछाल की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

Ethereum (ETH): बिटकॉइन के बाद बड़ी करेंसी में गिनी जाने वाली इथीरियम ब्लॉकचेन नेटवर्क के ईथर कॉइन में भी बढ़त दर्ज की जा रही है। सोमवार यानी 13 सितंबर, 2021 को सुबह 09.09 पर ईथर का मूल्य 2,62,156 रुपये दर्ज किया जा रहा था। जिसमें अब 0.61% या 1,598 रुपये की गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन अगर इसके ग्रोथ को देखें तो पिछले सात दिनों में इसका लो 2,25,226 और हाई 2,91,877 रहा है।

Cardano (ADA): कारडानो के कॉइन ADA की भी काफी चर्चा है और इसमे पिछले कुछ हफ्तों में सतत तेजी देखी है। 84 मिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ यह कॉइन तीसरे नंबर पर रैंक करती दिख रही है। इस साल मई में इसकी कीमतों में Tesla के एक कदम के चलते उछाल देखी गई थी। दरअसल, कंपनी ने बिटकॉइन माइनिंग में लगने वाली बिजली की समस्या को देखते हुए बिटकॉइन में पेमेंट लेना बंद कर दिया था।

Ad Zone: in_content

Chainlink (LINK): Chainlink रैंकिंग की लिस्ट में 12-14वीं रैंकिंग के आसपास ट्रेंड करता दिख रहा है, लेकिन निवेशकों और सोशल मीडिया पर इसकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ रही है। पिछले हफ्ते इसकी कीमत में भी लगभग 23 फीसदी की बढ़त आई है। इसकी कीमत फिलहाल 27-32 डॉलर के आसपास चल रही है।

Dogecoin (DOGE): एक मीम की तरह शुरू हुए डॉजकॉइन की पॉपुलैरिटी ऐसे कुछ कॉइन्स से भी ज्यादा है, जिनकी वैल्यू इससे कहीं ज्यादा है। इसको पॉपुलर करने में Tesla CEO इलॉन मस्क जैसे बिजनेसमेन का हाथ है। कहते हैं कि पिछले कुछ महीनों में यह काफी ऊपर आया है। अब इसे भी निवेश के एक विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें