TRS के राज में गुंडों के हौसले बुलंद, 100 से अधिक लोगों ने लड़की का किया अपहरण
नई दिल्ली। तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में कानून व्यवस्था किसी तरह से चरमराई हुई है। इसका अंदाज आप एक वीडियो से लगा सकते है। दरअसल आदिभटला इलाके से चौंका देने वाली वारदात सामने आई है। जिसके देखकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। यहां 100 से अधिक लोगों ने 24 साल की युवती का अपहरण कर लिया, वो उसके घर में जबरन घुसकर। इतना ही नहीं लोगों ने उसके घर में तोड़फोड़ भी की । सोशल मीडिया इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई सारे लोग युवती के घर में जबरन घुस जाते है और उसका अपहरण करते है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद तेलंगाना की टीआरएस सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे है कि आखिर उनकी सरकार में खुलेआम गुंड़े लोग एक युवती का अपहरण कर रहे है।
वहीं युवती के परिजनों के द्वारा विरोध करने पर लोगों ने उन पर हमला कर दिया। इसके साथ ही युवती के पिता पर जमकर लाठियां भांज दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के बाहर रखी गाड़ी को भी वो नुकसान पहुंचने की कोशिश कर रहे है। युवती का नाम वैशाली बताया जा रहा है। युवती के माता-पिता ने बताया कि, 100 से लोगों ने उनके घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ की और उनकी बेटी को भी अगवा कर लिया।
उधर मामला प्रकाश में आने के बाद तेलंगाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आईपीसी की धारा 307 के तहत केस भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले से जुडे़ 16 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है और अपहरण युवती को भी छुड़ा लिया है। इसके साथ ही पुलिस बाकी लोगों की तफ्तीश में जुड़ गई है और मामले की छानबीन भी लग गई है।
