June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अंधविश्वास और झूठ के प्रचार जैसे आरोपों में घिरे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का सामने आया बयान, बोले- ‘मैं किसी से नहीं डरता…’

नई दिल्ली। मन की बात जानने वाले बाबा, सबका बेड़ा पार लगाने वाले…ये हम नहीं बल्कि लोग आचार्य धीरेंद्र शास्त्री के लिए कहते हैं। धीरेंद्र शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार के नाम से मशहूर कथावाचक हैं, जिनकी रिकॉर्डिंग वीडियोज और लाइव दोनों कथाएं टीवी पर भी देखने को मिलते हैं। धीरेंद्र शास्त्री के बारे में कहा जाता है कि ये लोगों को देखकर ही उनके मन की बातें बता देते हैं। कई बार अपने कार्यक्रमों में धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों को लेकर ऐसे-ऐसे हैरान करने वाले खुलासे कर देते हैं जिसे देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं। यही वजह है कि अब इनकी लोकप्रियता देश के अलग-अलग राज्यों में बढ़ रही है। हालांकि इस वक्त आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने विवादों में घिरे हुए हैं। इनपर लोगों को धोखा देने, अंधविश्वास के जाल फैलाने का आरोप है।

महाराष्ट्र की एक संस्था ने दी है चुनौती

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री को महाराष्ट्र की एक संस्था ने चुनौती दी है। महाराष्ट्र की एक संस्था (अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति) ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा था कि वो नागपुर में उसके मंच पर आकर अपने चमत्कारों को दिखाएं। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री भी एक कथा के लिए नागपुर में मौजूद थे। उनकी कथा का कार्यक्रम 13 जनवरी तक थी लेकिन चुनौती मिलने के बाद वो 11 जनवरी को ही कथा खत्म कर वापस लौट आए।

खुद पर लगे आरोपों पर क्या बोले आचार्य धीरेंद्र

खुद पर लगे आरोपों पर अब मशहूर कथावाचक आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का भी बयान सामने आया है। उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि लोगों ने तो भगवान राम पर भी सवाल उठाए हैं। उनके होने न होने के सबूत मांगे हैं फिर हम तो आम इंसान है, हमें कैसे छोड़ देंगे। इसके आगे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वो किसी से नहीं डरते हैं।

आपको बता दें, महाराष्ट्र की एक संस्था अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा था कि वो नागपुर पर उनके मंच पर आकर अपना चमत्कार दिखा पाते हैं तो वो 30 लाख रुपये उन्हें देंगे लेकिन अगर वो ऐसा नहीं कर पाते हैं तो उन्हें मुकदमा झेलने के लिए तैयार रहना होगा। समिति का कहना है कि धीरेंद्र शास्त्री लोगों में जादू-टोना और अंधविश्वास बढ़ा रहे हैं।खैर समिति के आरोपों के बाद जहां धीरेंद्र शास्त्री चर्चा में हैं। धीरेंद्र शास्त्री के चाहने वालों में गुस्सा भी काफी देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि मामला आगे कहां तक जाता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *