October 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया, कैप्टन स्मित की प्रशंसा करते हुए बोले पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भारत के जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी की प्रशंसा की। कल जो एक घटना घटी है और भारत के कैप्टन स्मित ने जिस प्रकार से धैर्य, सूझबूझ और साहस का परिचय दिया, और जैसे आज इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इस हिंदुस्तानी ने 9/11 होने से बचा लिया। हर देशवासी के लिए स्मित का ये पराक्रम हमें गौरव से भर देता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि आज मेरी कैप्टन स्मित के पिता भूपेंद्र भाई, उनकी माता गीता बहन और पत्नी सोनल बहन से भी बातचीत हुई। कैप्टन स्मित का इलाज चल रहा है, आज पूरी दुनिया उन पर गर्व कर रही है। मैं देशवासियों से प्रार्थना करता हूं कि हम सब स्मित के दीर्घायु के लिए, उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें और भारत के गौरव को बढ़ाने वाले भाई स्मित का अभिनंदन करें। आपको बता दें कि दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई के जिस विमान को उसके ओमान के को-पायलट ने क्रैश करने की कोशिश की थी उसके पायलट स्मित मछार ही थे। को-पायलट ने स्मित मछार को विमान के कॉकपिट में चाकू मारकर घायल कर दिया इसके बावजूद स्मित ने विमान का कंट्रोल उसे नहीं लेने दिया।

स्मित ने पहले आपातकालीन कोड 7700 व 7500 कोड भेजा। इसके बाद कैप्टन स्मित ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिसके बाद क्रू के अन्य सदस्य और यात्रियों ने को-पायलट को काबू किया। बाद में सऊदी अरब में विमान की आपतालैंडिंग कराई गई। इस तरह से कैप्टन स्मित ने विमान में सवार यात्रियों की जान बचाई। स्मित मछार के पास बोइंग 737 जैसे विमानों को उड़ाने का 9,750 घंटे से ज्यादा का व्यावसायिक अनुभव है। फ्लाई दुबई एयरलाइंस से पहले वो लगभग 11 साल तक स्पाइसजेट में सेवाएं दे चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *