October 8, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लड़ाई फिर 80-20 पर आ गई, राज्यसभा इलेक्शन के आधार पर योगी आदित्यनाथ ने की विधानसभा चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी, सपा पर कसा तंज

नई दिल्ली। यूपी में होने वाले राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के सभी 8 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। इसको लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी करते हुए सपा पर तंज कसा है। योगी बोले, उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या होने जा रहा है। यह लड़ाई 80-20 पर फिर आ गई है। 80 फीसदी एनडीए में और 20 फीसदी पीडीए में। पीडीए का क्या हाल होने वाला है यह आपके सामने फिर आने वाला है।

दरअसल, यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले ही स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। बीजेपी ने 8 कैंडिडेट उतारे हैं वहीं सपा के 2 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पहले माना जा रहा था कि सपा अपना तीसरा कैंडिडेट भी चुनाव में उतार सकती है मगर अब यह क्लियर हो गया कि सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी। संख्या बल के आधार पर बीजेपी के सभी 8 और सपा के दोनों कैंडिडेट्स की जीत तय मानी जा रही है। हां, अगर सपा तीसरे कैंडिडेट को लाती तो चुनाव दिलचस्प हो सकता था। चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना बढ़ जाती। माना जा रहा है कि क्रॉस वोटिंग की संभावना को देखने और साल 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर सपा ने तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारा है।

बता दें कि बीजेपी ने यूपी के पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह, यूपी पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रकाश पाल, राधाकांत ओझा, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव तथा धनराज नथवानी को राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *