मासूम शर्मा संग म्यूजिक वीडियो करने की तैयारी में हैं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह, एक्ट्रेस ने शेयर की खास फोटोज
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में शुमार है। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग का आलम ये है कि सोशल मीडिया पर इन्हें 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी लेटेस्ट फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। अक्षरा के फैंस उनकी नई फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी एक लेटेस्ट फोटोज शेयर की है, चलिए जानते हैं क्या है इनमे खास:
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस सिंगर मासूम शर्मा के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा सिंह व्हाइट सलवार कमीज और दुपट्टे में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। हवा में लहराते अक्षरा के बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने लिखा है- ”दो अलग मिट्टी का स्वैग, एक ही वाइब, तैयार हो इस कॉलैब के लिए”
अक्षरा सिंह के कैप्शन को पढ़कर तो यही लग रहा है कि अक्षरा सिंह जल्द ही मासूम शर्मा के साथ म्यूजिक वीडियो करती हुई नजर आने वाली हैं। खैर फैंस भी अक्षरा की इस अनाउंसमेंट से बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
बता दें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस धनश्री के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में अक्षरा और धनश्री ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं। दोनों ने पिंक मिरर वर्क कुर्ती को डेनिम जींस के साथ पेयर किया है। धनश्री और अक्षरा का ये एनर्जेटिक डांस इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस इन दोनों सुंदरियों के ठुमके पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
