March 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इंस्टाग्राम पर वापस लौटीं नोरा फतेही, बताया किस वजह से किया था अकाउंट डिलीट

नई दिल्ली। बात सोशल मीडिया के दुनिया की हो या फिर ग्लैमर की दुनिया की, नोरा फतेही आज के समय में एक ऐसा नाम है, जिससे सभी वाकिफ हैं। तभी तो उनके मात्र इंस्टाग्राम के अकांउट पर 38 लाख के करीब फॉलोवर्स हैं। अपने फैंस को खुश रखने के लिए नोरा भी सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं, नए-नए फोटोज, वीडियोज के जरिए नोरा इस प्लेटफॉर्म पर खूब कहर ढाती हैं।

फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन बीते दिन खूबसूरत एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही के फैंस के लिए एक परेशान करने वाली खबर सामने आई। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया था। हालांकि अब उनका अकाउंट रि-स्टोर हो गया है लेकिन सभी ये जानने को बेताब हैं कि आखिर हुआ क्या था जिसकी वजह से उनका अकाउंट दिख ही नहीं रहा था।

इंस्टा पर कमबैक करने के बाद एक्ट्रेस ने अपने अकाउंट के डिलीट होने की वजह बताई। नोरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, ‘सॉरी guys! मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक करने की कोशिश की गई थी। सुबह से कोई मेरे अकाउंट में घुसने की कोशिश कर रहा था। शुक्र हो इंस्टाग्राम टीम का जिन्होंने तुरंत इस समस्या का सुलझाने में मेरी मदद की।’ वहीं, अब एक बार फिर से उनके अकाउंट पर मौजूद सभी चीजें पहले की ही तरह देखने को मिल रही है।

दुबई में वेकेशन इंजोय कर रही हैं नोरा फतेही

बीते दिन अकाउंट डीलीट होने से पहले नोरा ने अपनी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर साझा कीं थीं। उन तस्वीरों में वो दो शेरों के साथ दिख रहीं थीं। हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिखने वाली नोरा इन फोटोज में भी कतई जहर लग रही थीं, कमेंट सेक्शन में फैन्स भी उनके इस अंदाज की खूब तारीफ कर रहे थे। इस एक्सपीरियंस को नोरा ने डरावना बताया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस नोरा के का पिछला म्यूजिक वीडियो ‘डांस मेरी रानी’ जबरदस्त हिट साबित हुआ था। इस वीडियो में नोरा का लुक शकीरा से इंस्पायर था जिसे लोगों ने भी पसंद किया था। उनके डांस की तुलना शकीरा से भी की गई थी। वहीं, अब फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *