दिल्ली

जनता समझ चुकी है दोहरा मापदंड, अगले 30 सालों तक सरकार नहीं बनने वाली, राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए बोले अमित शाह

शेयर करें:

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बार फिर कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। चुनाव आयोग और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के हालिया विरोध प्रदर्शन पर अमित शाह ने बोले, जब मैं कहता हूं कि 30 साल तक बीजेपी की सरकार रहेगी तो वो जनता से कहते हैं, यह तो वोट चोरी है, वरना अमित शाह को कैसे पता चलेगा?’ गृह मंत्री ने कहा, अरे भाई अमित शाह तो यहीं जन्मा, यहीं रहता है और यहीं मरेगा, मुझे हर छह महीने में विदेश जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती, मैं तो देश की जनता के बीच रहता हूं। आप जिस तरह से नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं, उससे आधार पर मैं कहता हूं कि अगले 30 साल तक आपकी सरकार कभी नहीं बनने वाली है, मेरी बात ध्यान से सुन लो।

अमित शाह ने कहा, अभी हाल ही में केरल में चुनाव हुए यही वोटर लिस्ट थी, चुनाव आयुक्त वही थे और EVM भी वही थीं, आप चुनाव जीत गए शपथ ले ली, तो इलेक्शन कमीशन अच्छा है, मतदाता सूची अच्छी है, तेलंगाना में जीत गए, हिमाचल प्रदेश में जीत गए, तमिलनाडु में जिनका सपोर्ट कांग्रेस कर रही है वो जीत गए तो भी इलेक्शन कमीशन अच्छा है, मतदाता सूची अच्छी है। पर जहां हार जाते हो वहां पर इलेक्शन कमीशन ठीक नहीं है। आपके पक्ष में अगर अदालत फैसला दे तो अदालत ठीक और अगर कोर्ट पक्ष में फैसला न दे तो वो ठीक नहीं हैं, यह दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे राहुल जी, जनता आपको जान चुकी है। आप कुछ राज्यों से पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन करके जनता के जनादेश को झुठला नहीं सकते। मैं आज कहने आया हूं, इस देश की जनता आपको देख भी रही है और जान भी रही है। मुझे मालूम है आप मेरी बात नहीं सुन सकते क्योंकि आप विदेश में कहीं बैठे हैं। आप यह भी नहीं बताते कि आप वहां क्यों हैं। खैर, कोई बात नहीं, यह आपकी निजी जिंदगी है। लेकिन, जब आप दिल्ली वापस आएं, तो मेरी बात याद रखना, अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है।

गृह मंत्री ने यमुना पुनरुद्धार परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया

Ad Zone: in_content

अमित शाह ने आज अपने जन्मदिन के अवसर पर दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, मैं आज दिल्ली की जनता को यह बताने आया हूं कि दिल्ली में हमारी सरकार बनते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महीने के भीतर एक अहम बैठक बुलाई और दिल्ली सरकार तथा गृह मंत्रालय के सामने यमुना की सफाई के लिए अपना संकल्प रखा था। मुझे खुशी है कि हमने इतने कम समय में हमने 40% से ज़्यादा मजल काटने का काम पूरा कर लिया है।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें