खेल

ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

शेयर करें:

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के दाहिने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है जिसके चलते अब वो दूसरा टी20 नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने ईशान किशन के दूसरे टी20 मुकाबले में टीम से बाहर होने की पुष्टि कर दी है। वहीं ऐसे में अब इस बात की संभावना जताई जा रही है कि ईशान किशन की जगह टीम में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है। वैभव 15 सदस्यीय टीम स्क्वॉड का हिस्सा हैं हालांकि उनको पहले टी20 मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।

इससे पहले भारत के कोच सितांशु कोटक ने ईशान के अगले मैच में खेलने को लेकर संशय जताया था और उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ईशान बाहर होते हैं तो उनके रिप्लेसमेंट पर वैभव सूर्यवंशी के खेलने के चांस सबसे ज्यादा है। अब जब बीसीसीआई ने कंफर्म कर दिया है कि ईशान अगले मैच में प्लेइन इलेवन में नहीं होंगे तो ऐसे में माना जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी के लिए दरवाजा खुल गया है। वैभव इससे पहले एशियन गेम्स 2026 में प्लेइंग इलेवन में थे। उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की थी।

आपको बता दें कि क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में गुरुवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारत ने 226 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया था। यह टी20 मुकाबलों में भारत का अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज का रिकॉर्ड है।

Ad Zone: in_content

दूसरे टी20 मुकाबले के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 : वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें