March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नीतीश की नाराजगी से कांग्रेस बेचैन, बनाए जा सकते हैं I.N.D.I.A गठबंधन का संयोजक- सूत्र

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार को I.N.D.I.A गठबंधन का संयोजक बनाया जा सकता है। नीतीश कुमार की नाराजगी को लेकर कांग्रेस के भीतर बैचेनी बढ़ गई है। इसी बात को देखते हुए उनकी नाराजगी को दूर करने के लिए कांग्रेस ने रास्ता निकाला है। नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। खबर ये भी है कि कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता नीतीश कुमार को मनाने में जुटे हुए है। हाल ही में जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कांग्रेस पर जोरदार प्रहार किया था। इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले से जेडीयू नेतृत्व में परिवर्तन भी हुआ।

ललन सिंह को हटाकर उन्होंने खुद पार्टी की कमान अपने हाथ में ली है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसी भी खबरें आ रही थी कि नीतीश कुमार INDIA गठबंधन से नाता तोड़ सकते है। कयास ये भी लगाए जा रहे थे कि क्या नीतीश कुमार फिर से भाजपा के साथ चले जाएंगे? बता दें कि इसी साल लोकसभा चुनाव होने है ऐसे में मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए 26 विपक्षी दलों ने INDIA गठबंधन बनाया। लेकिन रोजाना विपक्ष के इस गठबंधन में रार की खबरें सामने आती रहती है।

क्यों नीतीश कुमार का दावा मजबूत?

नीतीश कुमार का दावा संयोजक के तौर पर मजबूत क्यों है? तो इसको इस तरह से समझा जा सकता है। दरअसल नीतीश कुमार ही I.N.D.I.A गठबंधन के सूत्रधार माने जाते हैं। बीते साल 22 सितंबर को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी दिल्ली में विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी। विपक्ष से मिलकर चुनाव लड़ने की पैरवी भी उन्होंने की थी। भाजपा को हराने का प्लान भी बताया। अप्रैल 2023 में विपक्षी एकता के लिए मंच बनाने पर चर्चा की। 23 अप्रैल 2023 को पटना में 15 विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने में कामयाब रहे।