दिल्ली

मेरे प्रयासों और नीतियों के केंद्र में देश के युवा, चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

शेयर करें:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्धाटन किया। मोदी बोले, चिन्मय मिशन केवल एक संस्था नहीं, यह चिन्मय विचार है जिसकी स्थापना एक चिन्मय ऋषि ने की थी। इतने दशकों की इसकी यात्रा भी चिन्मय संकल्पों से भरी रही है। जो चिन्मय है वो स्वाभाविक ही अमर है, अमृतमय है। स्वामी चिन्मयानंद को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उनसे मिलने के कुछ वर्षों बाद मुझे गुजरात सीएम के नाते सेवा करने का जनता जनार्दन ने आशीर्वाद दिया। तब से लेकर आज तक पिछले 25 सालों में सरकार के मुखिया के रूप में मैं देश की सेवा कर रहा हूं। गुरु जी का आशीर्वाद मेरे साथ है। इस यात्रा में मेरे प्रयासों और नीतियों के केंद्र में देश के युवा ही हैं।

मोदी बोले, 2047 में भारत जब अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, उसी कालखंड में चिन्मय मिशन भी अपनी शताब्दी का वर्ष मनाएगा यानी चिन्मय मिशन की शताब्दी यात्रा और विकसित भारत की यात्रा एक साथ आगे बढ़ेगी इसलिए हमारे लक्ष्य भी एक हैं, उद्देश्य भी एक है और हमें इस यात्रा को एकसाथ आगे बढ़ाना है। चिन्मय मिशन के प्रयासों से आज लाखों युवा ऐसे हैं, जो भारत के सांस्कृतिक ब्रांड एंबेसडर का काम कर रहे हैं। ये युवा भारतीय मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा, आज हम देख रहे हैं कि चिन्मय मिशन के 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थान लाखों बच्चों का भविष्य निर्माण कर रहे हैं। उन्हें आधुनिक शिक्षा भी मिल रहे हैं और वे भारतीय संस्कारों को भी आत्मसात कर रहे हैं। हमारी शिक्षा व्यवस्था नए भारत के हिसाब से हो इसके लिए हम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आए हैं। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा, मातृभाषा में शिक्षा, आधुनिक विज्ञान और नई तकनीक को महत्व दिया गया है। बीते दशकों में समय बदला है, देश के सामने नई चुनौतियों पैदा हुई हैं, समाज में नई विकृतियां आई हैं। आज उनके समाधान का दायित्व हम सबके ऊपर है। आज हमें बांटने वाली ताकतों के खिलाफ समाज को एकजुट करना है। हमें आत्मनिर्भरता के लिए देशवासियों को जागरूक करना है। 2047 में विकसित भारत के संकल्प से जन-जन को जोड़ना है। इन उद्देश्यों के लिए हमें और सक्रिय होना है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें