बिग बॉस में जाते ही कनिका मान को वरदान, इस कंटेस्टेंट को भुगतना पड़ेगा इसका अंजाम
नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का आगाज जल्द ही होने वाला है। बिग बॉस के इस इस नए सीजन का प्रोमो पहले ही सामने आ चुका है। बिग बॉस के प्रोमो को भाईजान सलमान ख़ान ने अपने अन्दाज़ में रिलीज किया था। जहां उन्होंने बताया था कि इस बार ले बिग बॉस का थीम है “तथास्टू” जहां कंटेस्टेंट को हर चीज़ मिलगी दोगुनी! बिग बॉस सीजन 20 का बीते रविवार धमाकेदार आगाज हो चुका है। बिग बॉस के इस धमाकेदार आगाज के साथ इस कंटेस्टेंट को मिल गया है ये वरदान, चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…
बिग बॉस सीजन 20 का धमाकेदार आगाज हो चुका है और इस सीजन के सभी 17 कंटेस्टेंट्स अब घर के अंदर जा चुके हैं। ऐसे में घर के अंदर दाखिल होने वाली पहली कंटेस्टेंट कनिका मान को घर के अंदर जाते ही बिग बॉस से अपना पहला वरदान मिल गया है जिसके मुताबिक कनिका को घर में आने वाले जितने भी सदस्य हैं उनमे से किसी एक का नाम लेना है जो उन्हें सबसे नापसंद आया और फिर उस नापसंद सदस्य से उसकी एक चीज़ छीन ली जाएगी। ऐसे में कनिका मान आज के एपिसोड में क़ाज़ी तौक़ीर का नाम लेंगी।
इसके अलावा बिग बॉस 20 का नया प्रोमो भी अब सामने आ गया इस प्रोमो के मुताबिक आज के एपिसोड में माही विज जमकर कलेश करने वाली है। माही की आज अर्शिफा खान और अमन गांधी से लड़ाई होगी रिपोर्ट्स के मुताबिक आज गुल्लू का भी लफड़ा होगा।
