September 6, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कहीं सांप तो कहीं ऑक्टोपस, जंगली थीम और लग्जरी का तगड़ा कॉम्बिनेशन है बिग बॉस 20 का घर

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 का आगाज जल्द ही होने वाला है। बिग बॉस के इस इस नए सीजन का प्रोमो पहले ही सामने आ चुका है। बिग बॉस के प्रोमो को भाईजान सलमान ख़ान ने अपने अन्दाज़ में रिलीज किया था। जहां उन्होंने बताया था कि इस बार ले बिग बॉस का थीम है “तथास्टू” जहां कंटेस्टेंट को हर चीज़ मिलगी दोगुनी! अब बिग बॉस के घर का दरवाजा भी खुल चुका है और बिग बॉस के घर की पहली झलक सामने आ चुकी है।

बिग बॉस 20 के धमाकेदार आगाज से पहले मेकर्स ने व्यूअर्स को आलीशान बीबी हाउस की लग्जूरियस झलक दिखाई है। सबसे पहले बता दें कि ओमंग कुमार ने बीबी 20 के घर को नहीं बनाया है। ये आलीशान घर इस बार सेट डिजाइनर वर्षा जैन ने डिजाइन किया है। वॉशरूम में चिटचैट के लिए बड़ा सा काउच लगा है। ये वही अड्डा है जो कई लफड़ों की जड़ बनता है। लिविंग रूम को ओक्टोप्स शेप में डिजाइन किया गया है। वॉल पर बिग बॉस से ज़ुडे मिस्ट्री कोट लिए हुए हैं।

गार्डन एरिया पूरी तरह से जंगल का वाइब देता है। घर को रॉ, नेचर के करीब दिखे हुए अर्थी फील दी गई है। घर में आपको कई तरह के जानवर के भी रेफरेंस देखने को मिलेंगे। घर का थीम नेचर और जंगल है। शो में कंटेस्टेंट्स को कई बार आस्तीन का सांप बुलाते हुए सुना होगा तो लीजिए मेकर्स ने गार्डन एरिया में पेड़ से लिपटा हुआ बड़ा सा सांप डिजाइन किया है। रूम नंबर 2 को लेकर भी मिस्ट्री बनी हुई है। इसका राज भी सलमान खान ही खोलेंगे। गार्डन में शार्क स्टाइल पूल एरिया बना है। इसका ड्रामेटिक लुक चर्चा में है।

घर में रूम नंबर 20 एक मिस्ट्री रूम है। इसे लेकर सस्पेंस ग्रैंड प्रीमियर के दिन खोला जाएगा। बिग बॉस का ये सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। घर का हर कोना कुछ कहानी कहता है। बेडरूम का इंटीरियर पिछली बार के डिजाइन से काफी अलग है। ये घर काफी स्पेसियस बना है। लिविंग रूम की हर दीवार काफी कोजी और बाइव्रेंट फील देती है। घर की दीवारें सर्कस से इंस्पायर्ड हैं, कहीं उल्लू बना है तो कहीं पर बंदर लटके हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *