September 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डूसू चुनाव में एनएसयूआई की दुर्गति पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया कुमार और विनोद जाखड़ को जमकर फटकारा!

नई दिल्ली। राहुल गांधी ने एनएसयूआई के प्रभारी कन्हैया कुमार और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ को जमकर फटकार लगाई है! मामला दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ (डूसू) चुनाव का है। डूसू चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन का एक भी प्रत्याशी नहीं जीता। तीन सीटों पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया। जबकि, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय ने जीत हासिल की थी। डूसू चुनाव में एनएसयूआई की दुर्गति पर राहुल गांधी ने समीक्षा बैठक बुलाई थी।

न्यूज चैनल आजतक ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है। खबर के मुताबिक राहुल गांधी की बैठक में कन्हैया कुमार और विनोद जाखड़ के साथ ही कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी थे। चैनल के मुताबिक बैठक शुरू होते ही राहुल गांधी ने हैरानी जताते हुए कहा कि डूसू का अध्यक्ष पद जीतने के करीब थे, फिर ऐसा क्या हुआ? एनएसयूआई के अध्यक्ष विनोद जाखड़ से राहुल गांधी ने कहा कि पार्टी को इस तरह के निराशाजनक नतीजों की कतई उम्मीद नहीं थी। कांग्रेस आलाकमान ने डूसू चुनाव में दुर्गति पर कन्हैया कुमार और विनोद जाखड़ से जवाब के साथ ही पूरी रिपोर्ट मांगी है। राहुल गांधी जानना चाहते हैं कि डूसू चुनाव के लिए क्या रणनीति बनाई गई थी।

खबर में सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया है कि राहुल गांधी के अलावा केसी वेणुगोपाल ने भी सवाल उठाए। वेणुगोपाल ने कन्हैया कुमार से ये जानना चाहा कि जब डूसू चुनाव के लिए टिकट बांटने के वक्त सभी प्रत्याशियों की जिम्मेदारी उन्होंने खुद ली थी, फिर चुनाव नतीजे विपरीत क्यों आए। सूत्रों ने चैनल को बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने साफ कह दिया है कि डूसू चुनाव में मिली नाकामी के लिए संगठन के जिम्मेदार नेताओं की जवाबदेही तय होनी चाहिए। राहुल गांधी के सख्त रुख से ऐसी संभावना दिख रही है कि एनएसयूआई संगठन में भी आने वाले वक्त में बड़ा बदलाव हो सकता है। डूसू चुनाव बहुत अहम माने जाते हैं। बता दें कि एनएसयूआई ने साल 2024 में डूसू का अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद जीता था। जिसके बाद से वहां एबीवीपी मजबूत होती गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *