June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चीन की बड़ी साजिश आई सामने, आखिर बिहार में संदिग्ध महिला से ड्रैगन किसकी करवा रहा जासूसी!

नई दिल्ली। बिहार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। चीनी की एक बड़ी साजिश सामने आई है। दरअसल बोधगया में चीनी जासूस की सूचना मिलनी है। इसके खबर के बाद राज्य सरकार और जांच एजेंसियां में हड़कंप मच गया है। बिहार पुलिस के मुताबिक, चीनी जासूस एक महिला है। पुलिस ने बाकयदा महिला जासूसी की स्कैच भी जारी कर दिया है और उसकी तलाश में जुट गई है। हैरान करने वाली बात ये है कि आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा (Dalai Lama) इन दिनों बोधगया में ही है। इस चीनी महिला जासूस को उनके प्रवचन में देखे जाने की बात निकलकर सामने आ रही है। माना जा रहा है कि ये चीनी महिला जासूस दलाई लामा को अपना निशाना बना सकती है।

चीनी महिला जासूस का नाम Song Xiaolan बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह संदिग्ध चीनी महिला एक साल से अधिक वक्त से गया समेत देश के हिस्सों में ठिकाना बनाकर रह रही है। फिलहाल पुलिस चीनी महिला जासूस की तलाश में जुट गई है। साथ ही धर्मगुरु दलाई लामा की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। इससे पहले भी पुलिस ने बोधगया में तीन माह पूर्व होटल से एक चीनी जासूस को धर दबोचा था। ऐसे में पुलिस ये भी जानकारी निकालने में जुटी हुई है कि आखिर की ड्रैगन की ये संदिग्ध महिला आखिर किसकी जासूसी कर रही थी।

चौंकाने वाली बात ये है कि चीनी संदिग्ध जासूसी की सूचना ऐसे वक्त में मिली है, जब बीते दिनों तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने तवांग झड़प पर भारत का साथ देते हुए चीन को दो टूक जवाब दिया था। इतना ही नहीं उन्होंने भारत को पसंद करने और चीन ना लौटने की बात कही थी।

उधर गया की एसएसपी हरप्रीत कौर ने इस मामले में मीडिया से बात करते हुए बताया, अभी कोई ऐसी पुख्ता जानकारी नहीं है। अब चीनी संदिग्ध जासूस को वेरिफाई कर रहे है। चूंकि दलाई लामा इस वक्त बोध गया में है तो इसके चलते हमेशा से महाबोधि टेंपल की सुरक्षा टॉप प्रायोरिटी रहती है। यहां पर सुरक्षा पूरी तरह से कड़ी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *