भारत ने भेजी मानवीय सहायता की दूसरी खेप हैजा के प्रकोप से जूझ रहे जाम्बिया को
हैजा के प्रकोप जाम्बिया को भारत ने मानवीय सहायता की दूसरी खेप भेजी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत इस कठिन समय में जाम्बिया के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने जाम्बिया को जल शुद्धिकरण आपूर्ति क्लोरीन गोलियां और ORS पाउच सहित करीब 3.5 टन वजनी सहायता मुहैया कराई है और भारतीय उच्चायुक्त ने जाम्बिया सरकार को यह सौंप दिया है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि जाम्बिया में 31 जनवरी, 2024 तक हैजा रे कुल 16,526 मामले सामने आए जिसमे से 613 लोगों की मौत भी हो गई । इस बीच, यूरोपीय संघ (EU) ने कहा है कि वह जाम्बिया को चल रही हैजा महामारी के जवाब में एक मिलियन यूरो की सहायता प्रदान करेगा, जिससे लगभग 3.5 मिलियन लोग खतरे में हैं।
यूरोपीय नागरिक सुरक्षा और मानवीय सहायता संचालन महानिदेशालय (CHO) ने कहा कि आपातकालीन फंडिंग मानवीय साझेदार यूनिसेफ और डब्ल्यूएचओ को स्वास्थ्य, पानी, स्वच्छता और स्वच्छता से संबंधित तत्काल और महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने के उनके प्रयासों में सहायता करेगी।
NEWS SOURCE : punjabkesari
