May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, पैसे लेकर पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने की योजना बना रहा था गिरोह: Prayagraj News

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सिपाही भर्ती परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर कथित तौर पर अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के 5 सदस्यों समेत 9 लोगों को प्रयागराज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मूल अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा पास कराने की योजना बना रहे थे। प्रयागराज पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, झूंसी थाना की पुलिस और एसओजी (गंगानगर) की संयुक्त टीम ने इन आरोपियों के कब्जे से सात स्मार्ट फोन, दो कार, 16 प्रवेशपत्र, चार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 80,000 रुपये नकद बरामद किए।

पैसे लेकर पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने की योजना बना रहे गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, झूंसी थाना के एक अधिकारी ने बताया कि इन अभियुक्तों को झूंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणीपुरम मैदान से गिरफ्तार किया गया और इनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा- 419 (प्रतिरूपण द्वारा छल), 420 (धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के इरादे से कूटरचित दस्तावेज तैयार करना), 120बी (आपराधिक षड्यंत्र रचना) और 66 (डी) (इलेक्ट्रानिक उपकरण से धोखाधड़ी) और सूचना तकनीक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि ये आरोपी पुलिस भर्ती परीक्षा पास कराने का झांसा देकर पैसा वसूल करने एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मूल अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास कराने की योजना बना रहे थे। आरोपियों की पहचान विजय कांत पटेल, मनीष पटेल, निगम पटेल, विकास कुमार और विजय बहादुर यादव के रूप में की गई है। इनके अलावा चार मूल अभ्यर्थियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

More Stories