April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तालिबान को स्वतंत्रता सेनानी बताने वाले मुनव्वर राना का बयान, बोले- योगी सरकार बनी तो…

नई दिल्ली। तालिबान के लिए हमदर्दी और भारतीय जनता पार्टी के लिए नफरत फैलाने वाले विवादित शायर मुनव्वर राना  ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  को लेकर एक बार फिर पलायन का राग अलापा है। मुनव्वर राना ने कहा है कि अगर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ  की सरकार बनती है तो वो पलायन कर जाएंगे।

मुनव्वर राना ने कहा, “मैं पहले ही कह चुका हूँ कि अगर योगी आएगा तो मैं पलायन कर दूँगा। इस बात को स्पष्ट तौर पर नोट कर लिया जाए।” मुनव्वर राना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी सरकार के कारण मुस्लिम समुदाय इतने खौफ में हैं कि कोई बोल भी नहीं पा रहा। उन्होंने कहा, “मुस्लिमों ने अपने घरों में छुरी रखना तक बंद कर दिया कि पता नहीं योगी उनको बंद करवा दे।”

आपको बता दें, 6 महीने पहले मुनव्वर राना ने कहा था कि AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की मदद से योगी सरकार आई जिसके बाद उन्हें काफी परेशान किया गया। मुनव्वर राना ने आरोप लगाया कि इस बार भी ओवैसी की बेवकूफी के कारण भाजपा सरकार बन सकती है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कटाक्ष करते हुए मुनव्वर राना ने कहा, “हम अभी बोलेंगे कि ‘आराम’ कर रहे हैं तो ये बोलने लगेंगे कि हमारे ‘राम’ में आप ‘आ’ क्यों रहे हैं।’ वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि चीन के डर से पीएम मोदी ने चीनी को शुगर बोलना शुरू कर दिया है।

आपको बता दें, मुनव्वर राना इस्लामिक आतंकी संगठन तालिबान को स्वतंत्रा सेनानी बता चुके हैं साथ ही उन्होंने महर्षि वाल्मिकी को डाकू भी कहा था। मुनव्वर राना ने तालिबान के साथ वाल्मिकी की तुलना की थी जिसके बाद इसपर बयान पर बवाल हुआ। उनके खिलाफ कई एफआईआर भी हुई थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *