दिल्ली

यह किसी लोकतंत्र की चुनावी प्रक्रिया में दखल देने जैसा… SIR पर अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की टिप्पणी को खारिज करते हुए भारत की सख्त प्रतिक्रिया

शेयर करें:

नई दिल्ली। भारत विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल की SIR को लेकर की गई टिप्पणियों का सख्त शब्दों में विरोध जताया है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कांग्रेसवुमन की ये टिप्पणियां हमें अनुचित और जानकारी के अभाव में दी गई लगती हैं। यह एक तरह से किसी लोकतांत्रिक देश की चुनावी प्रक्रिया में दखल देने जैसा है। यह एक ऐसा रवैया है जो खुद लोकतंत्र को ही कमजोर करता है। अमेरिकी सांसद ने SIR के बाद वोटर लिस्ट से करीब 13 करोड़ लोगों के नाम हटाए जाने को लेकर चिंता जताई थी और उन्होंने इसे लोकतंत्र-विरोधी प्रयास बताया था।

वहीं अमेरिका के इलिनोइस के ऑरोरा में हिंदू मंदिर पर मास शूटिंग की साजिश पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह हमारे लिए निश्चित रूप से गहरी चिंता का विषय है। साथ ही, यह अमेरिका में भारतीय समुदाय के खिलाफ ‘हेट क्राइम’ और नस्लीय भेदभाव के बढ़ते मामलों को भी उजागर करता है। इस घटना के बाद अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने जो कार्रवाई की है, उस पर हमने ध्यान दिया है। हम अमेरिकी पक्ष से अपील करते हैं कि वो अमेरिका में रहने वाले विदेशी नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करें।

20 अक्टूबर को जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की होगी बैठक

Ad Zone: in_content

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि अगले हफ्ते 19 और 20 अक्टूबर को विदेश मंत्री जयशंकर मुंबई में UAE के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान की एक आधिकारिक यात्रा के दौरान उनकी मेजबानी करेंगे। 20 अक्टूबर को ही विदेश मंत्री जयशंकर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ बैठक करेंगे। जायसवाल ने कहा कि पिछले एक दशक या उससे अधिक समय से यह परंपरा रही है कि हम दिल्ली के बाहर विदेशी प्रतिनिधियों की मेजबानी करते रहे हैं। भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों पक्ष इस द्विपक्षीय व्यापार समझौते को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें