राजस्थान

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 15 फीट के नाले में गिरा टेंपो ट्रैवलर, 8 यात्रियों की मौत

शेयर करें:

नई दिल्ली। राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे आज सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दिल्ली से मुंबई जा रही एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में बस में सवार 8 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा कोटा जिले के कराड़िया के पास हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि टेंपो ट्रैवलर में सवार लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

टेंपो ट्रैवलर को निकालने और उसमें फंसे यात्रियों को बचाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। टेंपो ट्रैवलर में तकरीबन 25 लोग सवार थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ। संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह इसका कारण हो सकती है। टेंपो ट्रेवलर में सवार सभी लोग वैसे तो अलग-अलग परिवार के थे मगर वो सभी एक दूसरे से परिचित हैं। घायलों को क्षेत्र के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल और एमबीएस अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

कुछ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। दुर्घटना होते ही वहां पर चीख पुकार मच गई, आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस प्रशासन को घटना के संबंध में जानकारी दी। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। साथ ही उनकी पहचान और हादसे किस वजह से हुआ यह पता लगाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें