नोएडा

नोएडा में तीन बच्चों समेत परिवार के पांच लोगों की मौत, रात को खाया था नूडल्स

शेयर करें:

ग्रेटर नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा में बड़ी घटना हुई है। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के नगला श्री पदम गांव में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम महेश, उनकी पत्नी ललिता, 3 साल का बेटा साक्षात, 7 साल की बेटी मिष्टी और 11 साल के बेटे लड्डू हैं। पहली नजर में फूड प्वॉइजनिंग की वजह से पांचों लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इन सभी लोगों ने शुक्रवार की रात नूडल्स खाया था।

ग्रेटर नोएडा पुलिस के मुताबिक मृतक महेश की मां और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद पांचों लोगों की मौत की वजह की पुष्टि होगी। पुलिस को शनिवार सुबह जानकारी मिली कि नगला श्री पदम गांव में रहने वाले परिवार के लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां इस उम्मीद में एंबुलेंस बुलाई गई कि शायद कोई अब भी जीवित हो, लेकिन सभी की मौत हो चुकी थी। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर अन्य सबूतों की पड़ताल की।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में नूडल्स सेवन का मामला सामने आने पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया। फूड सेफ्टी विभाग ने घर में बने नूडल्स के सैंपल जांच के वास्ते वहां से लिए हैं। पुलिस ये जांच भी कर रही है कि ये सामूहिक आत्महत्या या हत्या का मामला तो नहीं है। अगर नूडल्स में कोई जहरीली चीज मिली, तो संबंधित कंपनी पर भी सख्त कार्रवाई होने की संभावना रहेगी। इससे पहले भी कई जगह सामूहिक आत्महत्या की घटनाएं हो चुकी हैं। इससे पहले जनवरी 2026 में ग्रेटर नोएडा के सादलपुर गांव में दंपति ने आत्महत्या की थी। उनके तीन बच्चे गंभीर हालत में मिले थे।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें