किन्नरों ने जनकल्याण के लिए किया हवन और भंडारा
हिंद फॉक्स न्यूज /गौतम बुध नगर:- गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुरु सेवा नाथ की याद में किन्नर समाज द्वारा सभी की खुशहाली, तरक्की, आपसी सौहार्द एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना को लेकर शुक्रवार को योगी अघोरी बाबा सोनू नाथ के सनिध्य में काली मंदिर परिसर में हवन व कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया।
गद्दीनशीन किन्नर योगी अघोरी बाबा सोनू नाथ की अगुवाई में दूरदराज से आये कई किन्नरों और नाथ समुदाय द्वारा बिलासपुर स्थित काली मंदिर किन्नर मोहल्ले में हवन यज्ञ में शामिल होकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर सभी के कल्याण की कामना की गई। जिसके पश्चात काली मंदिर में कन्या पूजन कर कन्याओं को दक्षिणा भेंट के साथ उपहार भी दिये गए। इसके पश्चात भण्डारे का भोग लगाकर मंदिर में मौजूद भक्तजनों को भंडारा प्रसाद वितरित किया गया । इस दौरान सिमरन, रिया पटेल, काजल किन्नर, जितेंद्र जागरण, अजय नागर, विनोद पहलवान, मोहित भाटी, करतार नागर, प्रमोद, विश्व नाथ, मंगलनाथ, ब्रहमनाथ, राजेनाथ, इतवारी नाथ, घासीनाथ, ओमनाथ, लेखनाथ, मोहित नाथ, चिराग पाल, दीपक आदि मौजूद रहे।
