June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राजस्थान में ट्रेन हादसे की बड़ी साजिश, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, पटरी पर स्क्रैप रखकर क्या करने का था मंसूबा?

नई दिल्ली। कोटा-बीना रेलखंड पर छबड़ा इलाके में एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक लोको पायलट की सूझबूझ ने रेलवे ट्रैक पर रखी गई बाइक के स्क्रैप से टकराने के बाद मालगाड़ी को रोक लिया गया। 29 अगस्त की रात को कोटा-बीना रेलखंड पर छबड़ा इलाके के चाचौड़ा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक पुरानी बाइक का स्क्रैप रखा हुआ था। इसी दौरान एक मालगाड़ी उस ट्रैक से गुजर रही थी। अचानक, लोको पायलट को ट्रैक पर कुछ असामान्य दिखाई दिया, जिससे उन्हें संदेह हुआ कि कुछ गड़बड़ है।

लोको पायलट ने तुरंत सूझबूझ का परिचय देते हुए ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोकने की कोशिश की। हालांकि, तब तक मालगाड़ी ट्रैक पर रखे स्क्रैप से टकरा चुकी थी। जब घटनास्थल पर जाकर देखा गया, तो पता चला कि ट्रैक पर पुरानी बाइक का स्क्रैप पड़ा हुआ था, जो कि कीचड़ से सना हुआ था। इस घटना के बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। अधिकारियों ने बताया कि बाइक के स्क्रैप पर लिखे हुए चेचिस नंबर के आधार पर उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, संभावना जताई जा रही है कि यह स्क्रैप कबाड़ से उठाया गया हो सकता है और इसे जानबूझकर ट्रैक पर रखा गया था।

स मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान पुलिस भी रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर जांच कर रही है। रेलवे ट्रैक पर रखे गए इस स्क्रैप के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह एक साजिश थी या दुर्घटनावश ऐसा हुआ। रेलवे और आरपीएफ की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्दी ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।