दिल्ली

एलन मस्क के इशारे पर हो रहा आंदोलन, पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने लगाया आरोप

शेयर करें:

नई दिल्ली। बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने आरोप लगाया है कि दिल्ली और अन्य जगहों पर हो रहे सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के पीछे अमेरिका के कारोबारी एलन मस्क का हाथ है। बृजभूषण उन्नाव के असोहा क्षेत्र में स्थित आदि शक्ति पीठ मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे, वहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने दावा किया कि एलन मस्क के इशारे पर आंदोलन हो रहा है। यह हमारे देश के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है। हमारे देश की तुलना बांग्लादेश और पाकिस्तान से की जा रही है। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को निशाने पर लेते हुए बृजभूषण ने कहा कि पहली बार देश में एक मार्च निकाला गया सुप्रीम कोर्ट को धमकाने के नाम पर, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ये विदेशी लोग, जो अपनी शर्तों पर हमारे देश में व्यापार करना चाहते हैं, वो इस आंदोलन को हवा दे रहे हैं। विपक्ष के द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर बृजभूषण बोले, इस्तीफा मांगने के बजाय विपक्ष को जनता के बीच जाना चाहिए। पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की प्रक्रिया अलग थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद नियुक्ति के लिए नई व्यवस्था बनाई गई। अगर इस तरह से संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के इस्तीफे नहीं होने लगे तो देश में कोई पद नहीं बचेगा।

बीजेपी नेता ने नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी 2029 में लोकसभा चुनाव जीतकर आएं और इसके बाद कानून में बदलाव करें। जिस किसी का इस्तीफा चाहिए वो मांगें। इस दौरान उन्नाव से चुनाव लड़ने की अटकलों को बृजभूषण ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि 1857 के दौर में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के कारण उनके पूर्वजों को उन्नाव से गोंडा जाना पड़ा था। यह उनके पूर्वजों की धरती है इसलिए वो यहां पर आए हैं।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें