March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चुनावी परिणाम पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का आया पहला रिएक्शन, कहा- जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत 4 राज्यों के नतीजे आ रहे हैं। तीन हिंदी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। खास बात ये है कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं भाजपा राजस्थान और छत्तीसगढ़ कांग्रेस से छीनने में पूरी तरह से सफल रही है।  ये चुनावी नतीजे कांग्रेस के लिए झटके से कम नहीं है। इन चुनाव को अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन नतीजे कांग्रेस के लिए झटके से कम नहीं है। उधर चुनावी नतीजे सामने आने के बाद राजनेताओं की प्रतिक्रिया लगातार आ रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार स्वीकार की है। इसके अलावा तेलंगाना में कांग्रेस की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं – विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी। तेलंगाना के लोगों को मेरा बहुत धन्यवाद – प्रजालु तेलंगाना बनाने का वादा हम ज़रूर पूरा करेंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी मेहनत और समर्थन के लिए दिल से शुक्रिया।”

चुनावी परिणाम पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखा, ”तेलंगाना की जनता ने इतिहास रचते हुए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया है। यह प्रजाला तेलंगाना की जीत है। यह प्रदेश की जनता और कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की जीत है। तेलंगाना की जनता को तह-ए-दिल से धन्यवाद। कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए संकल्पबद्ध है।” आगे प्रियंका गांधी ने लिखा, ”राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस पार्टी को विपक्ष की भूमिका सौंपी है। जनता का फैसला सिर माथे पर। जय हिंद!”

मध्य प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत, राजस्थान में नहीं बदला रिवाज

अब तक आए रुझानों में मध्य प्रदेश में 166 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस 63 और एक सीट पर अन्य को बहुमत मिला है। भाजपा का वोट शेयर 48 फीसदी और कांग्रेस 40.32 प्रतिशत मिलते दिख रहा है। वहीं राजस्थान में 30 साल भी रिवाज नहीं बदला है। जनता ने भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपी है। भाजपा 115 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 69 सीटें मिलते दिख रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी भाजपा को बहुमत मिला रहा है। भाजपा को 55 और कांग्रेस 35 सीटें मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *