March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मथुरा से CM योगी नहीं लड़ेंगे चुनाव!, इस दिग्गज नेता पर खेला बड़ा दांव

नई दिल्ली। बीतों दिनों चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि, यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, जबकि 14 फरवरी को दूसरे का चरण का मतदान डाले जाएंगे। इसके अलावा 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, तीन मार्च को छठे चरण और सात मार्च को सातवें और आखिरी चरण का वोटिंग होगी। वहीं 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद से सभी दलों ने कमर कस चुकी है। चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सत्ताधारी भाजपा पार्टी समेत सभी पार्टी जनता को लुभाने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणा भी कर रही हैं। लेकिन इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ किस सीट से चुनाव लड़ेंगे इसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

दरअसल, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम योगी मथुरा से चुनाव नहीं लड़ेंगे बल्कि श्रीकांत शर्मा वहां से चुनाव लड़ेंगे। खबरों की मानें तो बीजेपी कोर ग्रुप की मीटिंग में इसपर फैसला लिया गया है। हालांकि इस पर साफ नहीं हो पाया है कि सीएम योगी कहां से चुनाव लड़ेंगे। मगर कहा जा रहा है कि अयोध्या सम्भावित सीट हो सकती है। बता दें कि मथुरा में पहले चरण में ही वोटिंग होनी है।

ज्ञात हो कि सीएम योगी को मथुरा से चुनावी मैदान में उतारे जाने की खबर लगातार आ रही है। इतना नहीं भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर सीएम योगी को श्रीकृष्ण की नगरी से विधानसभा का चुनाव लड़वाने की मांग की थी। इसके अलावा कई साधु-संतों ने भी योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ने और जीत का दावा किया था। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 2017 विधानसभा में भाजपा के श्रीकांत शर्मा ने मुथरा सीट पर जीत का परचम लहराया था और उन्होंने एक लाख से भी ज्यादा वोटों से चुनाव जीता था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *